(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

वाराणसी/ वशिष्ठ वाणी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना लंका क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

12 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:04 बजे एमएमबी तिराहा के आगे पार्किंग क्षेत्र के पास सूचना मिली कि एक महिला संदिग्ध रूप से एंड्रॉयड मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को भागते समय पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सीमा देवी (पत्नी गुड्डू बिंद, निवासी ग्राम बिसरामपुर, जिला सासाराम, बिहार, उम्र 32 वर्ष) बताया। प्रारंभिक तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन सख्त पूछताछ पर उसने खुलासा किया कि चोरी के मोबाइल सर सुंदरलाल अस्पताल के बाल विभाग के पास खाली स्थान में कचरे के नीचे छिपाए गए हैं।

बरामद मोबाइल फोन

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने वहां से 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें शामिल हैं—

  • ओप्पो (IMEI: 869238070264151 / 869238070264144, रंग सफेद)
  • ओप्पो (IMEI: 868569071283993 / 868569071283985, रंग नीला)
  • विवो (IMEI: 866807067426552 / 866807067426545)
  • विवो (IMEI: 864902078699172 / 864902078699164)
  • एक अन्य एंड्रॉयड मोबाइल (IMEI जांच के बाद अंकित)

IMEI नंबरों की जांच में यह फोन थाना लंका में दर्ज मु0अ0सं0 80/2026 (धारा 303(2) व 317(2) भारतीय न्याय संहिता) से संबंधित पाए गए।

भीड़ का फायदा उठाकर की थी चोरी

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने 11 फरवरी 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी किए थे। पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल फ्लाइट मोड पर कर कचरे में छिपा दिए थे।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, महिला उपनिरीक्षक निहारिका साहू, उपनिरीक्षक शिप्रा सिंह (चौकी प्रभारी संकट मोचन), उपनिरीक्षक हृदया गुप्ता और आरक्षी किरन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *