वाराणसी/ वशिष्ठ वाणी। आटा मिल कंपनी से लगभग 3 करोड़ रुपये की जालसाजी व धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को कैंट पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई।
अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैंट के पर्यवेक्षण में की गई। थाना कैंट की टीम ने साइबर तकनीक की सहायता से अभियुक्त का लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- नाम: अरविन्द कुमार केशरी
- पिता: केदारनाथ केशरी
- उम्र: लगभग 35 वर्ष
- मूल पता: चक गरीबदास, मामा भांजा तालाब, थाना नैनी, प्रयागराज
- वर्तमान पता: शुभम मोटर के पास, थाना मोहनिया, भभुआ (कैमूर), बिहार
अभियोग का विवरण
अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 180/2024 थाना मण्डुआडीह (कमिश्नरेट वाराणसी) में धारा 420, 467, 468, 471, 406, 408, 504, 506, 120बी भादंवि के तहत मामला दर्ज है, जिसकी विवेचना बाद में थाना कैंट को स्थानांतरित की गई थी।
वादी नितिन मित्तल ने अपनी फर्म “फ्लोर मिल गनपतराय केवलराम एग्रोगेट एलएलपी” की लहरतारा स्थित ब्रांच में अभियुक्त व दो अन्य सहयोगियों पर फर्जी बिलों के माध्यम से लगभग 3 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगाया था। मामला दर्ज होते ही अभियुक्त फरार हो गया था।
गिरफ्तारी का विवरण
- तारीख: 15 जनवरी 2026
- समय: शाम 4:20 बजे
- स्थान: शुभम मोटर के पास, किराये का मकान, थाना मोहनिया, भभुआ (कैमूर), बिहार
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- शिवाकांत मिश्र — प्रभारी निरीक्षक, थाना कैंट
- रामकेवल यादव — व0उ0नि0
- अभिषेक सिंह — उ0नि0
- राजू शाह — का0
- बृजेश — का0, सर्विलांस सेल
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। साथ ही मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

