लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

एमबीबीएस छोड़ IPS बने डॉ. ईशान सोनी को ADCP पदोन्नति, पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित


वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर चिकित्सा क्षेत्र से प्रशासनिक सेवा की ओर कदम बढ़ाने वाले युवा IPS अधिकारी डॉ. ईशान सोनी को सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) से अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) पद पर पदोन्नति मिली है। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय में उन्हें अशोक स्तंभ लगाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

डॉ. सोनी ने कोटा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूरा किया और मेदांता अस्पताल में प्रैक्टिस भी की, लेकिन देश सेवा के उद्देश्य से उन्होंने UPSC के माध्यम से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) को चुना। उत्तर प्रदेश कैडर में चयनित होने के बाद वाराणसी में तैनाती के दौरान उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और संवेदनशीलता चर्चा में रही।

समारोह में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि डॉ. सोनी की पदोन्नति उनकी कर्तव्यनिष्ठा और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, इसलिए अधिक नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और जनहित के प्रति समर्पण की अपेक्षा रहती है।” उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. सोनी कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को और सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वाराणसी पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करने की परंपरा के अंतर्गत आयोजित यह समारोह युवा वर्ग के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है। डॉ. ईशान सोनी की यात्रा यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और लक्ष्य साधने से किसी भी दिशा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान 2026: निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा को मिला सम्मान

कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल: म्हाडा अधिकारी ‘व्ही. पी. महाजन’ की रिपोर्ट ने खोली 30 घोटालों की पोल!

वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान 2026: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के अधिकारी रमेश दिंडे हुए सम्मानित

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मालवणी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, अभिषेक वशिष्ठ रहे मुख्य अतिथि

जन-जन के प्रिय नेता और विकासपुरुष: पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ‘वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान – 2026’ से अलंकृत

वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान 2026: ‘जैन सब कुछ फूड प्लाजा’ के मालिक नीरज जैन व पंकज शेट्टी हुए सम्मानित

Leave a Comment