• प्रहलाद पांडेय

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर के केंद्रीय विद्यालय (द्वितीय पाली) में वार्षिक खेल उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। खेलकूद कार्यक्रम के दौरान कक्षा चौथी और कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें उत्साह और खेल भावना की झलक स्पष्ट दिखाई दी।


उद्घाटन एवं मैच का रोमांच

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपप्राचार्य शैलेंद्र कुमार एवं आशुतोष पांडेय द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद पांचवीं कक्षा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीमित 5 ओवर में 39 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौथी कक्षा की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी और संतुलित खेल दिखाते हुए 41 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया, जिससे छोटे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और उत्साह दोगुना हो गया।


पुरस्कार व सम्मान

मैच के समापन पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई, जिससे विद्यालय प्रांगण में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया। समारोह में खेल शिक्षक सुबिंद शर्मा, सुभाष चंद्र, राजशेखर और नागेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बच्चों का उत्साह चरम पर

ट्रॉफी अपने नाम कर चौथी कक्षा के बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। मैच के दौरान खिलाड़ियों की खेल भावना, टीमवर्क और प्रतिभा को सराहनीय बताया गया।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में टीम स्पिरिट, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है।