लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

अवैध देशी शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 15 लीटर बरामद

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी: थाना जैतपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से 75 पाउच ‘विंडीज लाइम’ टेट्रा पैक (200 मिली प्रत्येक) कुल 15 लीटर शराब बरामद की है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं आगामी त्योहारों के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जैतपुरा उपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरैया क्षेत्र में दबिश दी।

गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद रहीस (उम्र लगभग 18 वर्ष), पुत्र इश्तेयाक अहमद, निवासी अमरपुर बटलोहिया, थाना जैतपुरा, वाराणसी के रूप में हुई है। उसे ऊँचवाघाट वरुणा कॉरिडोर के ऊँचवा नाला के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पीला-सफेद झोला बरामद हुआ, जिसमें शराब के पाउच रखे थे।

पुलिस ने मौके पर गिरफ्तारी का कारण बताकर उसे हिरासत में लिया और थाना जैतपुरा में मुकदमा संख्या 005/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कानूनी कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:

  • उ0नि0 उपेंद्र कुमार सिंह (थानाध्यक्ष जैतपुरा)
  • उ0नि0 सत्यदेव (चौकी प्रभारी सरैया)
  • उ0नि0 अभय कुमार
  • हे0का0 विजय सरोज
  • का0 रिंकू

आगामी मकर संक्रांति एवं गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था, निगरानी और संदिग्धों की चेकिंग पर विशेष ध्यान दे रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment