वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में भी अहम फेरबदल लखनऊ,। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादले में DG, ADG, IG, DIG स्तर के अधिकारी और 11 जिलों के SSP/SP शामिल हैं। यह आदेश बुधवार देर रात (4 फरवरी) अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद द्वारा जारी किया गया। सरकार के अनुसार, इन तबादलों का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, संवेदनशील क्षेत्रों में नई ऊर्जा लाना और प्रशासनिक निष्पक्षता सुनिश्चित करना है। प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं: प्रवीण कुमार (पूर्व IG, अयोध्या) → ADG, लखनऊ जोन डॉ. कौस्तुभ → SSP, गोरखपुर अविनाश पांडे → SSP, मेरठ सोमेन बर्मा → DIG, अयोध्या रेंज सुजीत पांडे (पूर्व ADG, लखनऊ जोन) → DG, Fire & Emergency Services, PHQ लखनऊ अनुकृति शर्मा (पूर्व ASP, संभल) → ADCP, गौतमबुद्ध नगर आलोक प्रियदर्शी (पूर्व अपर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद) → अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी सर्वानन टी. (पूर्व ADCP, वाराणसी) → SP, अमेठी वाराणसी में विशेष फेरबदल वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।2011 बैच के IPS अधिकारी आलोक प्रियदर्शी को गाजियाबाद से स्थानांतरित कर अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी बनाया गया है।वहीं 2019 बैच के IPS अधिकारी सर्वानन टी. को वाराणसी से हटाकर अमेठी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जौनपुर, सहारनपुर, अमेठी, पीलीभीत, मिर्ज़ापुर और सुल्तानपुर सहित कई जिलों में नए SSP/SP की तैनाती की गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। Post navigation कोटद्वार में मीडिया पर रोक: क्या कानून अब बजरंगदल की मर्ज़ी से चलेगा? Dotom Group: शोर के आतंक में घुटती मुंबई, खामोश पुलिस पर उठे सवाल