लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

‘ ब्लाउज खोलकर देख लो, सीता नहीं…’, विवादित बयान के बाद अब इंद्रदेव ने दी सफाई

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग के श्री राधा किशोरी धाम में रनहे वाले संत महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज ने रामलीला में माता सीता और भगवान राम का किरदार निभाने वालों को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है. इंद्रदेव महाराज ने कहा, ‘रामलीला में जो पात्र सीता माता या भगवान राम का किरदार निभाते हैं वे सिगरेट-शराब आदि का सेवन करते हैं.’

UP News: जब आप एक पब्लिक फिगर बन जाते हैं तो आपको हर बात बेहद सधे हुए शब्दों के साथ अपनी कहनी होती है ताकि वह बात लोगों को समझ में भी आ जाए और उससे किसी की भावनाएं भी आहत न हों. यह बात वहां और ज्यादा प्रबल हो जाती है जहां मामला आस्था से जुड़ा हुआ हो, लेकिन भारत में इन दिनों उल्टी गंगा बह रही है. पिछले कुछ दिनों से यहां के बाबा, व्यास, संत, महामंडलेश्वर, कथा वाचक कुछ ऐसे बयान दे रहे हैं जो विवाद का कारण बन रहे हैं.

सिगरेट-शराब पीते हैं रामलीला के किरदार

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग के श्री राधा किशोरी धाम में रनहे वाले संत महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज ने रामलीला में माता सीता और भगवान राम का किरदार निभाने वालों को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है. इंद्रदेव महाराज ने कहा, ‘रामलीला में जो पात्र सीता माता या भगवान राम का किरदार निभाते हैं वे सिगरेट-शराब आदि का सेवन करते हैं.’

ब्लाउज खोलकर देख लो पूरा कुंभकरण है

उन्होंने कहा, ‘रामलीला के जो पात्र हैं उनमें राम बनता है वह देशी शराब पीता है और जो सीता बनती या बनता है वह बीड़ी पीती है. मैंने कहा जाके ब्लाउज खोलकर देख लो ये सीता नाए, पूरो कुंभ करण है.’ इंद्रदेव महाराज ने कहा कि ये हम सबने देखा है.

विवाद के बाद इंद्रदेव ने मांगी माफी

इंद्रदेव महाराज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के आक्रोश का कारण बन गया. मामले को शांत करने के लिए अब इंद्रदेव महाराज ने माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि उन्होंने ये बयान जरूर दिया लेकिन उनकी भावना सबसे अलग थी. उन्होंने कहा कि मेरा अर्थ किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. मैंने बचपन में जो देखा वही मैं व्यास पीठ के लोगों को बता रहा था. अगर लोगों को मेरी बात बुरी लगी है तो मैं उनसे क्षमा मांगता हूं. बता दें कि इससे पहले कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी को लेकर एक विवादित बयान दिया था जिसके बाद उन्हें भी माफी मांगनी पड़ी थी.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

खबर का कोई असर नहीं: पुनीत कार्स (टाटा मोटर्स) के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’!

खबर छपी, पर बीएमसी और ट्रैफिक विभाग की नींद नहीं खुली: बीएम ऑटो गैरेज के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य!

कागजी कार्रवाई शून्य, भ्रष्टाचार पूरा: खबर पब्लिश होने के बाद भी Renault Kandivali Showroom के बाहर जस की तस अवैध पार्किंग, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर एसीपी तक का है ‘आशीर्वाद’!

कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की आँखों पर बंधी है ‘पट्टी’: Renault Kandivali Showroom के बाहर दिन-रात चल रहा अवैध पार्किंग का मनमाना खेल!

Leave a Comment