लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

अब 31 जुलाई तक कर पाएंगे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन, जानें कैसे करें आवेदन

बहादुरी, खेलकूद, सोशल वर्क, विज्ञान एवं तकनीक, पर्यावरण, कला-संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण कार्य के लिए दिया जाता है पुरस्कार

वाराणसी : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए प्रतिभाशाली युवाओं को 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। यदि आपके बच्चे में असाधारण प्रतिभा है और बच्चे ने विशेष उपलब्धि प्राप्त की है तो उसे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार सम्मान कई क्षेत्रों में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए एक से अधिक श्रेणियों में प्रति वर्ष दिया जा जाता है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई 2024 आवेदन करने की अंतिम तिथि है।

यदि बच्चा असाधारण प्रतिभा का धनी है और समाज में कुछ उत्कृष्ट कार्य करके दिखाया हो तो ऐसे बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने का अवसर मिल रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चयन समिति नियमानुसार बच्चों का चयन करेगी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल वर्क, विज्ञान एवं तकनीक, पर्यावरण, कला-संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को प्रदान किया जाता है। आवेदन करने वाले बच्चों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन

वाराणसी जिले से ऐसे बच्चे, जिन्होंने उपर्युक्त क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो, वह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की वेबसाइट https://awards.gov.in/पर जाकर पात्रता एवं आवेदन पत्र भरने के नियम व शर्तों का पालन करते हुए 31 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले अपना यूजर नेम, पासवर्ड बनाकर लॉग इन करना होगा, उसके बाद आवेदन कर करना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

25,000 ज़िंदगियों से खिलवाड़: जब खबरों पर भी नहीं जागा सिस्टम, तो क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं CM फडणवीस?

न्यू लिंक रोड पर रात 10 बजे का सच: बस डिपो तक अवैध कब्ज़ा, MG Motor, Hyundai और Flag Restaurant पर मेहरबान गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस व BMC

TATA Motors का सड़क पर कब्ज़ा: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग लाचार या मेहरबान? 24 घंटे बनी निजी पार्किंग!

चावड़ा कमर्शियल सेंटर बना अवैध पार्किंग का अड्डा: Modi Hyundai के बाहर शिकायतों के बाद भी दिखावटी कार्रवाई, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की ‘दोस्ती’ पर उठे सवाल

मालाड न्यू लिंक रोड पर MG Motor का कब्ज़ा: 2-2 लाइन अवैध पार्किंग से एम्बुलेंस और बेस्ट बसें ठप, गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस पर उठे सवाल

अकड़ या प्रशासनिक लाचारी? ‘वशिष्ठ वाणी’ में खबर छपने के बाद भी 24 घंटे खुलेआम सड़क पर बना है भारत गैस का अवैध गोदाम!

Leave a Comment