वाराणसी/वशिष्ठ वाणी: थाना लंका पुलिस ने कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु गुप्ता (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है।हाल का पता: फ्लैट नंबर 203, मान सरोवर भवन, रोहित नगर, थाना लंका, वाराणसीमूल पता: 6ए बी/4, सफदरजंग इंकलेव, थाना सफदरजंग, साउथ वेस्ट, दिल्लीऐसे करता था धोखाधड़ीपुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ट्रैवल लाइन का व्यवसाय करता था। विभिन्न स्थानों से गाड़ियां मंगवाकर किराये पर चलवाता था, लेकिन लालच में आकर उसने उन्हीं वाहनों को फर्जी विक्रय पत्र (सेल डीड) तैयार कर बेच दिया। इस तरह उसने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा, “मुझसे गलती हुई है, मुझे माफ कर दीजिए।”पंजीकृत मुकदमामुकदमा संख्या: 43/2026धाराएं: 318(4), 316(2), 336, 338 भारतीय न्याय संहिता (BNS)ये धाराएं धोखाधड़ी (Cheating), आपराधिक विश्वासघात (Criminal Breach of Trust), कूट रचना (Forgery) एवं संबंधित अपराधों से जुड़ी हैं।आपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। अधिकतर मामले थाना लंका तथा चकेरी थाना में दर्ज हैं। कुल लगभग 12 मुकदमे विभिन्न धाराओं में पंजीकृत बताए जा रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीमप्रभारी निरीक्षक: राजकुमार (थाना लंका)उप निरीक्षक: अभिषेक सिंह (चौकी प्रभारी नगवा)कांस्टेबल: कमल सिंह, हृदय कुमारपुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Post navigationथाना लंका पुलिस ने महिला मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार