लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मणिपुर में सीएम बीरेन सिंह के वायरल ऑडियो टेप से मचा बवाल, जानें टेप में ऐसा क्या?

शनिवार को मणिपुर में तीन रैलियां निकाली गईं जिनमें अलग प्रशासन की मांग की गई और कथित तौर पर सीएम एन बीरेन सिंह के वायरल ऑडियो क्लिप के खिलाफ विरोध जताया गया. मणिपुर सरकार ने कहा कि वह राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा करने में शामिल हुए हर शख्स के खिलाफ बिना किसी अपवाद के मुकदमा चलाएगी.

मणिपुर सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह शनिवार को कुकी-जो समुदाय द्वारा कांगपोकपी में आयोजित की जाने वाली सार्वजनिक रैली के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा करने में शामिल हुए हर शख्स के खिलाफ बिना किसी अपवाद के मुकदमा चलाएगी.

शनिवार को मणिपुर में तीन रैलियां निकाली गईं जिनमें अलग प्रशासन की मांग की गई और कथित तौर पर सीएम एन बीरेन सिंह के वायरल ऑडियो क्लिप के खिलाफ विरोध जताया गया. ये रैलियां चुराचांदपुर, कीथेलमनबी और मोरेह में आयोजित की गईं. चुराचांदपुर में निकाली गई रैली के कारण जिले के सभी बाजार व स्कूल बंद रहे.

सीएम बीरेन की ऑडियो क्लिप में क्या

सीएम एन बीरेन सिंह की कथित ऑडियो क्लिप में जातीय संघर्ष में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की संलिप्तता का खुलासा किया गया है. प्रदर्शनकारियों ने अक अलग प्रशासन की भी मांग की है.

कुकी संगठनों ने दावा किया की लीक हुए ऑडियो क्लिप में मणिपुर में कुकी-कब्जे वाले क्षेत्र पर बलपूर्वक कब्जा करके मूल आदिवासी कुकी के खिलाफ जातीय हिंसा में सीएम की संलिप्ता के पर्याप्त सबूत हैं.

सरकार ने आरोपों को बताया निराधार

सरकार ने इस ऑडियो टेप को फर्जी बताते हुए कहा कि यह जातीय हिंसा के बाद प्रदेश में फैली शांति को प्रभावित करने की साजिश है.

बता दें कि मई 2023 में मणिपुर में  कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़क उठी थी. इस हिंसा में 220 लोगों की जान गईं थी और 50,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए थे.

एम बीरेन सिंह ने किया अलग प्रशासन की मांग को खारिज

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सीएम सिंह ने कुकी समुदाय की अलग प्रशासन की मांग को सिरे से खारिज कर दिया.

बता दें कि गुरुवार को नई दिल्ली में कुकी-जो समुदाय के प्रतिनिधियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुकी समुदाय के लिए एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की थी और कहा था कि संघर्ष को समाप्त करने का यही एकमात्र तरीका है.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राम के नाम पर लूट का ‘महा-खेल’: मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी से उठा पर्दा, क्या अब भी जागेंगे आप?

‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल: सांसद पीयूष गोयल, आखिर कब तक रहेंगे मौन? भद्रन नगर के अवैध निर्माण पर आपकी चुप्पी का क्या है राज?

वशिष्ठ वाणी की विशेष रिपोर्ट: पीएम मोदी जी, देखिए म्हाडा के उपनिबंधक बी.एस. कटरे का खेल, जांच में दोषी चेयरमैन को किया बरी, अब खुलेआम हो रही वसूली!

बड़ी खबर: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग ‘सख्त’, पर मोदी हुंडई के हौसले ‘बुलंद’—फुटपाथ पर अवैध कब्जे की जंग जारी!

वशिष्ठ वाणी विशेष: 18 दिन… शून्य कार्रवाई! आखिर कब तक मौन रहेंगे सांसद पीयूष गोयल?

विशेष रिपोर्ट: मालाड में सिग्नलों पर ‘चेहरों’ का कब्जा, BMC की ‘मलाई’ या नेताओं का खौफ?

Leave a Comment