लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

शर्मनाक: भू-माफिया का ‘गुलाम’ बना BMC अधिकारी कुंदन वाल्वी? कोयला वाली गली में कानून का जनाजा!

मुंबई, मालाड: क्या BMC के अधिकारी जनता की सेवा के लिए हैं या भू-माफियाओं की चाकरी करने के लिए? मालाड पी-उत्तर वार्ड के अधिकारी कुंदन वाल्वी की कार्यप्रणाली पर अब गंभीर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि जनता के पसीने की कमाई से वेतन लेने वाले ये अधिकारी, मालाड की ‘कोयला वाली गली’ में कानून को गिरवी रख चुके हैं।


कुर्सी प्रशासन की, वफादारी माफिया की?

‘वशिष्ठ वाणी’ पिछले कई दिनों से भदरण नगर में हो रहे अवैध निर्माण और माफिया कर्सन के आतंक को उजागर कर रही है। लेकिन कुंदन वाल्वी जैसे अधिकारियों की आँखों पर शायद ‘गुलाबी नोटों’ की पट्टी बंधी है। सरकारी जमीन पर माफिया की इमारतें खड़ी हो रही हैं, और अधिकारी दफ्तर में बैठकर फाइलें दबाने में मशगूल हैं।


खून से सने हैं माफिया के हाथ, फिर भी अधिकारी मौन!

जब एक जागरूक नागरिक इस अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उस पर जानलेवा हमला होता है। क्या कुंदन वाल्वी इस हमले की नैतिक जिम्मेदारी लेंगे? एक तरफ प्रशासन ‘स्वच्छ मुंबई’ का ढोंग करता है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे भ्रष्ट अधिकारी माफियाओं को जमीन निगलने की खुली छूट दे रहे हैं।

जनता पूछे सवाल: कब जागेगा प्रशासन?

क्या कुंदन वाल्वी को अपनी वर्दी और पद की मर्यादा याद है? या फिर माफिया कर्सन के खौफ (या लालच) ने उनके जमीर को मार दिया है? मालाड की जनता अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। अगर अवैध निर्माण नहीं गिरा और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो जनता सीधे मंत्रालय का घेराव करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बड़ी खबर: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग ‘सख्त’, पर मोदी हुंडई के हौसले ‘बुलंद’—फुटपाथ पर अवैध कब्जे की जंग जारी!

वशिष्ठ वाणी विशेष: 18 दिन… शून्य कार्रवाई! आखिर कब तक मौन रहेंगे सांसद पीयूष गोयल?

विशेष रिपोर्ट: मालाड में सिग्नलों पर ‘चेहरों’ का कब्जा, BMC की ‘मलाई’ या नेताओं का खौफ?

तीखा प्रहार: मालाड में ‘जैन सब कुछ’ की मनमानी या सिस्टम की लाचारी?

विशेष रिपोर्ट: सांसद पीयूष गोयल के क्षेत्र में माफिया राज? वार्ड 35 में ‘खूनी’ अवैध निर्माण पर सिस्टम मौन!

सीधा सवाल: मेयर रितु तावड़े जी, आखिर किसके दबाव में हैं अधिकारी कुंदन वळवी? जब BMC ने खुद माना निर्माण ‘अवैध’ तो फिर बुलडोजर क्यों है खामोश?

Leave a Comment