लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

बड़ी खबर: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग ‘सख्त’, पर मोदी हुंडई के हौसले ‘बुलंद’—फुटपाथ पर अवैध कब्जे की जंग जारी!

मुंबई (मालाड): कानून की साख और एक शोरूम की मनमानी के बीच मालाड न्यू लिंक रोड इस वक्त ‘जंग का मैदान’ बना हुआ है। एक तरफ गोरेगांव ट्रैफिक विभाग है जो नियमों को ताक पर रखने वालों पर लगातार चाबुक चला रहा है, तो दूसरी तरफ मोदी हुंडई शोरूम है जिसने ठान लिया है कि वो फुटपाथ को अपनी ‘निजी पार्किंग’ बनाकर ही दम लेगा।

ट्रैफिक विभाग की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति बनाम शोरूम का अहंकार

वशिष्ठ वाणी की पड़ताल में यह साफ हुआ कि गोरेगांव ट्रैफिक विभाग इस मामले में बिल्कुल भी नरम नहीं है। विभाग द्वारा इस शोरूम के खिलाफ अब तक कई बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं। यहाँ तक कि शोरूम की गाड़ियों को टोचन (Tochan) करके ले जाया गया और उन्हें तीन-तीन दिनों तक आरटीओ (RTO) की कस्टडी में रखा गया। ट्रैफिक विभाग के इस सख्त रुख की जनता तारीफ कर रही है, लेकिन सवाल मोदी हुंडई की ‘मानसिकता’ पर खड़ा होता है।

3-3 कतारों में कब्जा: फुटपाथ का नामोनिशान मिटाया

वशिष्ठ वाणी की टीम जब मौके पर पहुँची, तो मंजर देख कर दंग रह गई। फुटपाथ पर गाड़ियों की एक छोटी लाइन नहीं, बल्कि पूरी 3 कतारें बिछी हुई हैं। मोदी हुंडई ने फुटपाथ को शोरूम का हिस्सा समझकर उसे पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है। वीडियो और तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस बेरहमी से फुटपाथ पर गाड़ियां चढ़ाई गई हैं, जिससे वहां की टाइलें टूट चुकी हैं और पैदल चलने वालों के लिए एक इंच जगह भी नहीं बची है।

कर्मचारियों का चौंकाने वाला कबूलनामा


जब वशिष्ठ वाणी की टीम ने ग्राउंड पर जाकर पड़ताल की, तो शोरूम के कर्मचारियों ने बेखौफ होकर यह माना कि प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद वे फुटपाथ पर कब्जा करना बंद नहीं करेंगे। लाखों रुपये कमाने वाला यह शोरूम भारी जुर्माना भरने को तैयार है, लेकिन राहगीरों के लिए फुटपाथ खाली करने को तैयार नहीं। यह सीधे तौर पर प्रशासन की कार्यक्षमता को दी गई चुनौती है।

जनता का सवाल: जुर्माना या जेल?

गोरेगांव ट्रैफिक विभाग अपना काम बखूबी कर रहा है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि इस शोरूम के खिलाफ BMC और उच्च प्रशासन मिलकर कोई ऐसी कठोर कार्रवाई करे जिससे इनकी ‘जागीरदारी’ हमेशा के लिए खत्म हो सके। क्या सिर्फ जुर्माना काफी है, या अब इस शोरूम का लाइसेंस रद्द करने का समय आ गया है?

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment