लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

अरविंद केजरीवाल को नहीं मिलेगी रिहाई, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Liquor policy scam: दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि राहत के लिए अरविंद केजरीवाल ट्रायल कोर्ट का रुख कर सकते हैं. बता दें कि केजरीवाल 115 दिनों से जेल में हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी है. अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई की गिरफ्तारी को अवैधता कर चुनौती दी थी लेकिन इसे दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. दिल्ली शराब नीति में सीबीआई वाले मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. 

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि राहत के लिए अरविंद केजरीवाल ट्रायल कोर्ट का रुख कर सकते हैं. बता दें कि केजरीवाल 115 दिनों से जेल में हैं. अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी केस में पहले से अंतरिम जमानत दी हुई है लेकिन सीबीआई वाले मामले में याचिका खारिज होने के चलते केजरीवाल को अभी जेल में ही रहना होगा.

बता दें हाई कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले से उपजे भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल और सीबीआई के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद 29 जुलाई को आप नेता की जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था और आज हाई कोर्ट ने अपना यह फैसला सुनाया है.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राम के नाम पर लूट का ‘महा-खेल’: मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी से उठा पर्दा, क्या अब भी जागेंगे आप?

‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल: सांसद पीयूष गोयल, आखिर कब तक रहेंगे मौन? भद्रन नगर के अवैध निर्माण पर आपकी चुप्पी का क्या है राज?

वशिष्ठ वाणी की विशेष रिपोर्ट: पीएम मोदी जी, देखिए म्हाडा के उपनिबंधक बी.एस. कटरे का खेल, जांच में दोषी चेयरमैन को किया बरी, अब खुलेआम हो रही वसूली!

बड़ी खबर: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग ‘सख्त’, पर मोदी हुंडई के हौसले ‘बुलंद’—फुटपाथ पर अवैध कब्जे की जंग जारी!

वशिष्ठ वाणी विशेष: 18 दिन… शून्य कार्रवाई! आखिर कब तक मौन रहेंगे सांसद पीयूष गोयल?

विशेष रिपोर्ट: मालाड में सिग्नलों पर ‘चेहरों’ का कब्जा, BMC की ‘मलाई’ या नेताओं का खौफ?

Leave a Comment