लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

राजनीति में कदम रखते ही बजरंग पुनिया को मिली अहम जिम्मेदारी, इस भूमिका में आएंगे नजर

कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया को पार्टी के किसान संगठन ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। 

बयान में कहा गया कि ‘कांग्रेस के अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) ने बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।’ बयान के अनुसार, पुनिया की इस पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पुनिया शुक्रवार को दिन में हरियाणा की ओलंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

बता दें फोगाट और पुनिया पूर्व बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे थे, जिन पर देश की कई प्रमुख महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल: सांसद पीयूष गोयल, आखिर कब तक रहेंगे मौन? भद्रन नगर के अवैध निर्माण पर आपकी चुप्पी का क्या है राज?

वशिष्ठ वाणी की विशेष रिपोर्ट: पीएम मोदी जी, देखिए म्हाडा के उपनिबंधक बी.एस. कटरे का खेल, जांच में दोषी चेयरमैन को किया बरी, अब खुलेआम हो रही वसूली!

बड़ी खबर: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग ‘सख्त’, पर मोदी हुंडई के हौसले ‘बुलंद’—फुटपाथ पर अवैध कब्जे की जंग जारी!

वशिष्ठ वाणी विशेष: 18 दिन… शून्य कार्रवाई! आखिर कब तक मौन रहेंगे सांसद पीयूष गोयल?

विशेष रिपोर्ट: मालाड में सिग्नलों पर ‘चेहरों’ का कब्जा, BMC की ‘मलाई’ या नेताओं का खौफ?

शर्मनाक: भू-माफिया का ‘गुलाम’ बना BMC अधिकारी कुंदन वाल्वी? कोयला वाली गली में कानून का जनाजा!

Leave a Comment