लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

बड़ी खबर: MHADA के अधिकारी म.वि. माकणे पर कोर्ट का शिकंजा, प्रमोशन के बाद भी नहीं बच पाएंगे भ्रष्टाचार के सवालों से!

मुंबई: भ्रष्ट अधिकारियों के लिए ‘प्रमोशन’ का रास्ता अब आसान नहीं रहने वाला है। वशिष्ठ मीडिया हाउस के संस्थापक और समूह समाचार पत्र के मालिक अभिषेक अनिल वशिष्ठ ने MHADA के अधिकारी म.वि. माकणे को सीधे कानूनी कटघरे में खड़ा कर दिया है। माकणे के हालिया ‘प्रमोशन’ के बावजूद, अब उन्हें न्यायालय में अपने उन फैसलों और प्रशासनिक लापरवाही का हिसाब देना होगा, जिसने मालवणी की स्वप्नपूर्ति सोसाइटी में कानून का मजाक उड़ाकर रख दिया था।

क्या है माकणे के खिलाफ कोर्ट में दायर याचिका का आधार?

वशिष्ठ मीडिया हाउस के कानूनी सलाहकार ओम प्रकाश मिश्रा ने पुष्टि की है कि कोर्ट द्वारा जारी समन 6 जुलाई तक संबंधित अधिकारियों को मिल जाएगा। माकणे को अब कोर्ट में इन सवालों के जवाब देने होंगे:

  • FIR से किनारा क्यों?: बालासाहेब भगत द्वारा किए गए अवैध निर्माण को MHADA की जांच में दोषी पाए जाने और 1 लाख 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के बाद भी FIR क्यों नहीं दर्ज की गई?
  • झूठे वादे और सेटिंग का आरोप: मीडिया के सामने ‘मालवणी पुलिस को पत्र लिखने’ का झूठा वादा क्यों किया गया? वरिष्ठ अधिकारियों के मना करने का बहाना बनाकर मामले को रफा-दफा क्यों किया गया?
  • सुरक्षा से खिलवाड़: आपातकालीन रास्तों (Emergency Exits) को अवैध पार्किंग में तब्दील करने वालों को बचाने के लिए माकणे ने आखिर किसका संरक्षण दिया?
  • चुनिंदा कार्रवाई का रहस्य: जब विभाग ने स्वयं नोटिस में कई अवैध निर्माणों की पहचान की थी, तो केवल एक ही निर्माण को क्यों तोड़ा गया? बाकी बचे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने से आखिर किसने रोका? क्या यह किसी रसूखदार के दबाव में की गई ‘सेटिंग’ थी?

प्रमोशन या सिस्टम का मजाक?

अभिषेक अनिल वशिष्ठ ने स्पष्ट किया है कि म.वि. माकणे को पद से हटाए जाने तक यह कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। वशिष्ठ ने कहा, “जब तक माकणे जैसे अधिकारी सिस्टम में बैठे हैं, तब तक बालासाहेब भगत जैसे माफिया बेखौफ होकर अवैध निर्माण और पार्किंग करते रहेंगे।” उन्होंने इसे सिस्टम का मजाक बताया है, जहाँ ईमानदारी की जगह भ्रष्टाचार को ‘प्रमोशन’ दिया जा रहा है।

वशिष्ठ वाणी की पैनी नजर

वशिष्ठ वाणी इस पूरे प्रकरण पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। यह देखना दिलचस्प होगा कि न्यायालय इस मामले में क्या कड़ा रुख अपनाता है और क्या प्रशासनिक जवाबदेही तय हो पाती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अवैध पार्किंग का अड्डा बना कांदिवली: BMC, पुलिस और RTO की ‘मेहरबानी’ से मौत के साये में जी रही जनता!

मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के रूम मालिकों के लिए विशेष खुलासा: 30 गंभीर घोटालों और डिफॉल्ट की खुली पोल, अब कोर्ट की चौखट पर फंसे जिम्मेदार

BREAKING NEWS: मालवाणी स्वप्नपूर्ति सोसाइटी के कथित ‘तानाशाह’ चेयरमैन की मनमानी पर चला म्हाडा का चाबुक!

ब्रेकिंग न्यूज़: मालवणी में सड़क पर अवैध सब्जी मंडी का कब्जा, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के रास्ते बंद!

मालवणी गेट नं. 8 पर ‘अध्यक्षराज’: 15 सालों से कुर्सी पर कब्ज़ा, म्हाडा सोसाइटी के अंदर बना दिया ‘अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंड’!

VIBGYOR Rise CBSE School के पास खुद का बस पार्किंग नहीं! सड़क को बनाया ‘अड्डा’, BMC और RTO के NOC पर उठे गंभीर सवाल

Leave a Comment