लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी की खबर का असर: 48 घंटों के भीतर भरा गया जनकल्याण नगर का ‘जानलेवा गड्ढा’

मुंबई: वशिष्ठ वाणी की पत्रकारिता एक बार फिर जनता की आवाज़ बनी है। कंदिवली (मलाड पश्चिम) स्थित जनकल्याण नगर में बिलबोंग इंटरनेशनल स्कूल के पास बने जानलेवा गड्ढों के कारण हो रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए, हमने प्रशासन की नींद तोड़ने का काम किया। हमारी इस रिपोर्ट के बाद BMC हरकत में आई और मात्र 48 घंटों के भीतर इन गड्ढों को भर दिया गया है।

प्रशासन की तत्परता का स्वागत, पर सवाल अभी भी बरकरार

स्कूल के पास बने इन गहरे गड्ढों के कारण छात्रों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वशिष्ठ वाणी द्वारा BMC की इस लापरवाही को उजागर किए जाने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया और मरम्मत का कार्य पूरा किया।

हालांकि, हम प्रशासन से यह मांग करते हैं कि जिस तत्परता के साथ जनकल्याण नगर के इस गड्ढे को भरा गया है, वैसी ही त्वरित कार्रवाई मुंबई की अन्य सड़कों पर बने गड्ढों के मामले में भी की जाए। शहर भर में ऐसी कई जगहें हैं जो आम जनता की सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई हैं।

वशिष्ठ वाणी का संकल्प: हम जनहित के मुद्दों को तब तक उठाते रहेंगे जब तक कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से न करे। मुंबई की सुरक्षा और जनसुविधाओं के लिए हम इसी तरह अपनी रिपोर्टिंग जारी रखेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मालवाणी POCSO मामला: बच्ची के साथ खड़े होने के बजाय आरोपी पूर्व चेयरमैन की ढाल बने BJP कार्यकर्ता व समर्थक, सूत्रों का दावा- ‘फंसाने’ की अफ़वाह फैलाकर रची जा रही साजिश!

मालवाणी POCSO मामला: बीजेपी आलाकमान ध्यान दे! ‘वार्ड अध्यक्ष’ बनते ही कार्यकर्ताओं में पनपा ‘राजा’ बनने का वहम; एफआईआर फाड़ने से लेकर मीडिया को दी गई धमकियाँ हुईं पस्त!

BREAKING NEWS: मालवाणी में POCSO के तहत म्हाडा सोसाइटी का चेयरमैन बालासाहेब भगत गिरफ्तार; एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने लॉकअप में डाला

POCSO मामले में मालवाणी पुलिस और शताब्दी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: 10 घंटे बाद हुआ मासूम का मेडिकल, महिला कांस्टेबल खांडेकर ने पीड़ित परिवार को भटकाने पर किया मजबूर

क्या ‘प्रतिदिन कार्रवाई’ सिर्फ एक कोरा जुमला है? बीएमसी अधिकारी प्रवीण वाघेला के दावों की खुली पोल: कुछ ही मिनटों में वापस कैसे मिल जाता है जब्त सामान?

भूमि पार्क रोड पर ‘गैस एजेंसी’ का कब्जा! कांदिवली ट्रैफिक की मिलीभगत पर जनता का तीखा प्रहार— “दलालों की मलाई के आगे क्या जमीर बेच चुके हैं ये अधिकारी?”

Leave a Comment