लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

सेल्फी के चक्कर में 100 फीट नीचे खाई में गिरी लड़की, देखें विडियो 

Satara Viral Video: महाराष्ट्र के सातारा में सेल्फी के चक्कर में एक लड़की 100 फीट नीचे खाई में गिर गई. लड़की के नीचे गिरने के बाद स्थानीय लोग रस्सी लेकर आए और रेस्क्यू किया गया.

सेल्फी के चक्कर में एक लड़की ने अपनी जान जोखिम में डाल दी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. लड़की को रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया. महाराष्ट्र के सातारा में लड़की उनघर रोड पर बोर्ने घाट पर सेल्फी लेने के लिए पहुंची थी. सेल्फी लेने के दौरान वो संतुलन नही बना सकी. उसका पैर फिसला और वह 100 फीट नीचे खाई में गिर गई. लड़की के गिरने के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और रेस्क्यू टीम के साथ जैसे-तैसे लड़की को बचाया गया.

लड़की के नीचे गिरने के बाद स्थानीय लोग रस्सी लेकर आए. इस दौरान एक युवक उसकी जान बचाने के लिए रस्सी के सहारे में देवदूत बनकर नीचे की और जाता दिखता है, नीचे से वह लड़की को रस्सी के सहारे ऊपर की और खींचते हुए लाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लड़की दर्द से चीख रही है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसे काफी चोट लगी है.

ये वीडियो महाराष्ट्र के सातारा से सामने आया है .जहां एक लड़की सेल्फी ले रही थी कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वो 100 फीट गहरी खाई में गिर गई. स्थानीय लोगों ने किसी तरह लड़की को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाके में बीते कुछ दिनों से भारी बरसात हो रही है और मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक आ रहे हैं, लेकिन, वह इस दौरान अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सातारा की वीडियो शेयर की जा रही हैं और रेस्क्यू करने वाले लोगों की तारीफ हो रही है.

कार समेत 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी लड़की

जून माह में ही महाराष्ट्र के संभाजी नगर में रील बनाने के चक्कर में लड़की की मौत हो गई थी. वो कार समेत 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी. सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते समय वो रिवर्स गियर में गाड़ी चला रही थी, ब्रेक लगाना भूल गई थी और एक्सीलेटर पर पैर रख बैठी थी. नतीजतन वाहन समेत गहरी खाई में जा गिरी थी.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

खबर का कोई असर नहीं: पुनीत कार्स (टाटा मोटर्स) के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’!

खबर छपी, पर बीएमसी और ट्रैफिक विभाग की नींद नहीं खुली: बीएम ऑटो गैरेज के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य!

कागजी कार्रवाई शून्य, भ्रष्टाचार पूरा: खबर पब्लिश होने के बाद भी Renault Kandivali Showroom के बाहर जस की तस अवैध पार्किंग, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर एसीपी तक का है ‘आशीर्वाद’!

कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की आँखों पर बंधी है ‘पट्टी’: Renault Kandivali Showroom के बाहर दिन-रात चल रहा अवैध पार्किंग का मनमाना खेल!

Leave a Comment