(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना ‘मैं हूं’ रिलीज़ होते ही छाया, फैंस को खूब पसंद आया सलमान खान–चित्रांगदा सिंह का दिल छू लेने वाला ट्रैक

  • दीपक त्रिपाठी

मुंबई/वशिष्ठ वाणी: ‘मातृभूमि’ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, ‘सलमान खान फिल्म्स’ के नए गाने “मैं हूँ” ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ का यह वैलेंटाइन स्पेशल ट्रैक रिलीज होते ही फैंस के दिलों में उतर गया है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग देखकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री ‘मैं हूँ’ में बहुत ही एलीगेंट और मैच्योर है… देखकर बड़ा फ्रेश महसूस हो रहा है”। वहीं एक अन्य फैन ने गाने की गहराई की तारीफ करते हुए कहा, “रोंगटे खड़े हो गए! इतना इमोशनल और गहरा रोमांटिक गाना। वैलेंटाइन के लिए परफेक्ट रिलीज”।

यह गाना एक फौजी के परिवार की जिंदगी को बड़ी कोमलता से दिखाता है। घर की खुशियों से लेकर ड्यूटी पर जाने के बाद की जुदाई का दर्द इसमें बखूबी पिरोया गया है। फैंस को यह इमोशनल टच बहुत पसंद आ रहा है, जिसका अंदाजा इन कमेंट्स से लगाया जा सकता है:

  • “यह सिर्फ रोमांस नहीं है, यह एक प्योर फीलिंग है। ‘मैं हूँ’ पिछले कुछ समय के सबसे दिल छू लेने वाले गानों में से एक है।”
  • “देशभक्ति के अहसास वाला एक लव सॉन्ग… फौजियों और उनके इमोशंस का सम्मान। बहुत ही खूबसूरती से बनाया गया है”

विजुअली भी यह गाना काफी स्ट्रॉन्ग है, जहाँ सलमान खान का सौम्य अंदाज और चित्रांगदा सिंह की शालीनता लोगों को लुभा रही है। एक प्रशंसक ने कमेंट किया, “‘मैं हूँ’ सीधे रूह को छू जाता है.. क्या लाजवाब वैलेंटाइन ट्रैक है… सलमान खान की स्क्रीन प्रेजेंस + चित्रांगदा सिंह की शालीनता = जादू!” अयान लाल के म्यूजिक और श्रेया घोषाल की आवाज ने गाने में जान फूंक दी है। लोग इसकी धुन के दीवाने हो गए हैं, जैसा कि एक यूजर ने लिखा, “इसकी धुन, विजुअल्स और जज्बात… ‘मैं हूँ’ बहुत ही रूहानी और एवरग्रीन महसूस हो रहा है। अभी से लूप पर बज रहा है!” वहीं अयान लाल और शब्बीर अहमद के बोलों की तारीफ करते हुए एक फैन ने कहा, “कितनी सुकून देने वाली कंपोजिशन है… सलमान खान इसमें गहराई लेकर आए हैं तो चित्रांगदा सिंह ने अपनी ग्रेस जोड़ी है। कमाल की जोड़ी!”

अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ‘बैटल ऑफ गलवान’ बहादुरी और बलिदान की एक सच्ची गाथा पेश करने का वादा करती है, और इस गाने ने फिल्म के लिए उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *