मुंबई/वशिष्ठ वाणी। टीवी इंडस्ट्री में एक समय अपनी दमदार पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सलीना वाली खान ने छोटे पर्दे पर कई लोकप्रिय टीवी शोज़ में काम किया। सीआईडी, दिया और बाती, वीरा, ड्रीम गर्ल, जोधा अकबर, बाल कृष्ण और मेरी आवाज ही मेरी पहचान जैसे शोज़ में उनकी मौजूदगी दर्शकों को याद है।
रामपुर के प्रतिष्ठित ज़मींदार परिवार से ताल्लुक रखने वाली सलीना वाली खान मशहूर ज़मींदार दूल्हा खान नरखेड़े वालों की पोती हैं।
मां के इंतकाल के बाद बदल गई जिंदगी
अपनी मां के इंतकाल के बाद सलीना ने अपने करियर की परवाह किए बिना अपनी दो फुपियों की पूरी सेवा की। एक बेटी की तरह उन्होंने उनका ध्यान इस स्तर पर रखा कि इसके चलते उनका अभिनय करियर रुक गया। कुछ समय बाद दोनों फुपियों के इंतकाल ने उन्हें पूरी तरह अकेला कर दिया।

मुंबई में अकेली लेकिन मजबूत
आज सलीना मुंबई में अपने पाँच पालतू बिल्लियों के साथ अकेली रहती हैं और एक बार फिर फिल्मी दुनिया में मजबूत वापसी की तैयारी कर रही हैं। 19 जनवरी 2026 को उनकी बिल्लियों हुरैरा और सुल्तान का जन्मदिन भी मनाया गया।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अकेलापन महसूस करती हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा—

“मैंने इंसानों को भी गिरते हुए देखा है, इसलिए मैं अपनी बिल्लियों के साथ बहुत खुश हूँ। इस दुनिया में अपने सिवा कोई अपना नहीं होता।”
वापसी की कोशिश जारी
लंबे संघर्ष के बाद अब सलीना एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में अच्छा कमबैक करने की कोशिश में हैं और इस बार लक्ष्य स्पष्ट है—खुद को साबित करना।

