लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

मुंबई: मालाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड (राम नगर, चावड़ा कमर्शियल सेंटर, चिंचोली बंदर फायर ब्रिगेड के पास) स्थित प्रतिष्ठित मोदी हुंडई शोरूम (Modi Hyundai Malad Showroom) के बाहर अवैध पार्किंग और गोरेगांव ट्रैफिक विभाग में नए वरिष्ठ अधिकारी की एंट्री को लेकर जब ‘वशिष्ठ वाणी’ ने पोल खोल विशेष रिपोर्ट प्रकाशित की, तो जनता के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक था—क्या इस खबर के बाद सड़क खाली हुई होगी?

आइए, हम आपको इसका कड़वा सच बताते हैं—बिल्कुल नहीं! धरातल पर हालात आज भी पूरी तरह जस के तस बने हुए हैं।

खबर छपने के बाद भी प्रशासन के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी

  • सड़क पर फिर वही अवैध कब्जा: ‘वशिष्ठ वाणी’ की तीखी पड़ताल और पोल खोलने के बाद भी मोदी हुंडई शोरूम के बाहर गाड़ियों का अवैध जमावड़ा वैसे ही जारी है। जनता के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
  • कार्रवाई के नाम पर सिर्फ शून्य: नए वरिष्ठ अधिकारी के आने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि सुधार होगा, लेकिन धरातल पर स्थिति यह है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन पूरी तरह खामोश और नदारद है।

वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’

आखिर क्यों मजाल नहीं है कि कोई अधिकारी इस बड़े और रसूखदार शोरूम पर शिकंजा कस सके? इसका सीधा और स्पष्ट जवाब यह है कि गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर स्थानीय एसीपी (ACP) और बीएमसी के जिम्मेदार नुमाइंदों तक—सभी का बड़ा ‘आशीर्वाद’ इस शोरूम पर पूरी तरह बना हुआ है। जब ऊपर से ही इस अवैध कारोबार को संरक्षण मिल रहा हो, तो नीचे के कर्मचारी भला क्यों कोई कार्रवाई करेंगे?

‘वशिष्ठ वाणी’ प्रशासन के इस निकम्मेपन और भ्रष्ट गठजोड़ को यूँ ही बेनकाब करता रहेगा। जब तक इस सड़क को पूरी तरह अवैध पार्किंग से मुक्त करवाकर आम जनता को राहत नहीं दिलाई जाती, तब तक ‘वशिष्ठ वाणी’ का यह कड़ा पहरा जारी रहेगा!

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मालवणी पुलिस चौकी की वरिष्ठ अधिकारी रानीपुरी ने लिया संज्ञान, कहा— “कानून के दायरे में होगी निष्पक्ष जांच, पीड़िता को मिलेगा पूरा न्याय”

100 नंबर सिर्फ दिखावा? मुंबई में ‘सेटिंग’ का खेल और बेबस जनता; BMC व बांगुर नगर पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

पीड़ित परिवार के समर्थन में आगे आए जनसेवक: एडवोकेट ओमप्रकाश मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल और Sr. PI रानी पूरी का जताया सहृदय आभार

‘वशिष्ठ वाणी’ एक्सक्लूसिव: MARG शिकायत आईडी – PW_202600056227 का दिखावा! 2 जुलाई को दिया ट्विटर का झांसा, 3 महीने बाद भी सड़क पर काम ‘शून्य’!

कांदिवली वेस्ट की बदहाली: अवैध पार्किंग बनी ‘सार्वजनिक मूत्रालय’! बीएमसी के स्वच्छता अभियानों की धज्जियां उड़ा रहे लापरवाह अधिकारी

7 दिन और जीरो एक्शन! बीएमसी अधिकारी प्रवीण वाघेला के बड़े-बड़े दावे निकले कोरे झूठे, जन कल्याण नगर का फुटपाथ अब भी अवैध कब्जे में

Leave a Comment