लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मालवणी में गूंजा ‘जय भीम’: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

मालाड (मुंबई): भारतरत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मालवणी क्षेत्र में भव्य आयोजन किया गया। विश्वरत्न बाबासाहेब को समर्पित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक बनकर उभरा।

यह भव्य आयोजन शिव सम्राट फाउंडेशन द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मालवणी गेट क्रमांक 7, शहीद अब्दुल हमीद मार्ग, के.ई.एम. अस्पताल के समीप विशाल मंच तैयार किया गया, जहां मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे भीम अनुयायियों ने “जय भीम” के नारों से पूरे क्षेत्र को गूंजायमान कर दिया। श्रद्धालुओं ने नृत्य और उत्साह के साथ अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन समिति द्वारा रैली में शामिल लोगों के लिए निःशुल्क पानी और बिस्किट की व्यवस्था भी की गई, जिससे सामाजिक सेवा का संदेश और मजबूत हुआ।

इस आयोजन में साईछा पदयात्रा मंडल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अरविंद, मंगेश, अश्विन, विनोद, संतोष, सुशील सहित कई गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

आयोजन को सफल बनाने में शिव सम्राट फाउंडेशन के अंकुश भाटकर, अब्दुल करीम, रितेश जाधव, केशव, संजय भाई, अमान और आकाश का विशेष योगदान रहा। वहीं, श्रीमती श्रद्धा ताई मुलिक और श्रीमती मीनाली ताई भाटकर ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सम्राट बागुल ने मालवणी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नगरकर, सहायक पुलिस आयुक्त नीता पाडवी और पुलिस उपायुक्त (परिमंडल 11) संदीप जाधव का आभार व्यक्त किया। साथ ही, वाहतूक विभाग एवं मनपा पी/उत्तर विभाग के सहयोग को भी सराहा गया।

मालवणी में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम न केवल बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक एकता और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खबर का असर: ‘वशिष्ठ वाणी’ के खुलासे के बाद जागी BMC, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक की हुई तत्काल मरम्मत!

खबर का असर: ‘वशिष्ठ वाणी’ की रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर जागी BMC, मालवणी में अवैध शावरमा स्टॉल जब्ती की कार्रवाई!

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक की बदहाली पर शिव सम्राट फाउंडेशन का प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

‘वशिष्ठ वाणी’ की आवाज पर प्रशासन के कान में रुई, आंखों पर पट्टी! कांदिवली में 14 एलपीजी गाड़ियों के ‘टाइम बम’ पर कांदिवली ट्रैफिक, चारकोप पुलिस और बीएमसी मौन क्यों?

मुंबई में अवैध पार्किंग पर आरटीओ की मेहरबानी: 21 प्राइम लोकेशंस पर सरेआम धज्जियां, शिकायत करने पर रेस्टोरेंट मालिकों को लीक होती है जानकारी

Leave a Comment