मुंबई (विशेष रिपोर्ट): जनता के मुद्दों और उनकी आवाज़ को प्रमुखता से उठाने वाले अग्रणी समाचार पत्र एवं डिजिटल पोर्टल ‘वशिष्ठ वाणी’ की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। मालवणी गेट क्रमांक 5, अब्दुल हमीद मार्ग (हजरत अली मस्जिद के सामने) फुटपाथ पर लंबे समय से जारी अवैध चिकन शावरमा स्टॉल के कब्जे की खबर प्रकाशित होने के मात्र 24 घंटे के भीतर बीएमसी पी/पश्चिम वार्ड प्रशासन हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध स्टॉल को अपने कब्जे में ले लिया।
खबर छपते ही बीएमसी का कड़ा एक्शन
गौरतलब है कि ‘वशिष्ठ वाणी’ ने स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल द्वारा उठाए गए इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया था। रिपोर्ट में उजागर किया गया था कि कैसे शाम होते ही फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर लिया जाता था, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूल के मासूम बच्चों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर उतरकर अपनी जान जोखिम में डालकर चलना पड़ता था।
खबर प्रकाशित होते ही और बीएमसी अतिक्रमण विभाग से पूछे गए तीखे सवालों के बाद, प्रशासन ने देर न करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे पर शिकंजा कसा और फुटपाथ को नागरिकों के लिए बहाल कराया।
“जब कोई न सुने, तब आपके साथ खड़ा है ‘वशिष्ठ वाणी'”
इस त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है और उन्होंने ‘वशिष्ठ वाणी’ का आभार व्यक्त किया है।
यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि ‘वशिष्ठ वाणी’ केवल खबर ही प्रकाशित नहीं करता, बल्कि आम जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि आप भी अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की नागरिक समस्या, अवैध कब्जे, या प्रशासनिक ढिलाई से परेशान हैं और आपकी सुनवाई नहीं हो रही है, तो ‘वशिष्ठ वाणी’ हर कदम पर आपकी मजबूत आवाज़ बनकर खड़ा है।












