लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मालवणी शहीद अब्दुल हमीद मार्ग पर स्पीडब्रेकर न होने से बढ़ रही जानलेवा दुर्घटनाएं

मालाड/वशिष्ठ वाणी। मालाड पश्चिम स्थित मालवणी शहीद अब्दुल हमीद मार्ग पर स्पीडब्रेकर न होने और कई स्थानों पर टूटे गतिरोधकों के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। तेज रफ्तार से दौड़ते दोपहिया और चारपहिया वाहनों की वजह से स्थानीय नागरिकों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालवणी गेट क्रमांक 1 से 8 तक कई प्रमुख स्थानों पर स्पीडब्रेकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त या हट चुके हैं। विशेष रूप से मालवणी गेट क्रमांक 5 (विशालदीप बैंक), गेट क्रमांक 6 (दूध सागर डेयरी), गेट क्रमांक 7 तथा जामा मस्जिद के पास स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। इन स्थानों पर वाहन चालक तेज गति से वाहन चला रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का नियमित आवागमन होता है, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ गई है। कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि पी/उत्तर वार्ड मनपा में मालवणी गेट क्रमांक 6, दूध सागर डेयरी के पास स्पीडब्रेकर निर्माण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारी इसे लापरवाही से नजरअंदाज कर रहे हैं।

सम्राट बागुल ने कहा कि यदि समय रहते सड़क विभाग द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाए गए और कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम पी/उत्तर विभाग की होगी। उन्होंने पी/उत्तर वार्ड ऑफिसर कुंदन वळवी से तत्काल स्पीडब्रेकर निर्माण की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों ने भी बीएमसी से सवाल किया है कि
➡️ आखिर बीएमसी लोगों की जान से क्यों खेल रही है?
➡️ दुर्घटनाओं के बाद ही क्यों जागता है प्रशासन?

अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेता है और स्थानीय लोगों को कब राहत मिलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

खबर का कोई असर नहीं: पुनीत कार्स (टाटा मोटर्स) के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’!

खबर छपी, पर बीएमसी और ट्रैफिक विभाग की नींद नहीं खुली: बीएम ऑटो गैरेज के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य!

कागजी कार्रवाई शून्य, भ्रष्टाचार पूरा: खबर पब्लिश होने के बाद भी Renault Kandivali Showroom के बाहर जस की तस अवैध पार्किंग, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर एसीपी तक का है ‘आशीर्वाद’!

कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की आँखों पर बंधी है ‘पट्टी’: Renault Kandivali Showroom के बाहर दिन-रात चल रहा अवैध पार्किंग का मनमाना खेल!

Leave a Comment