लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

BMC में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार: सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल द्वारा यह भी मांग की गई कि दत्तक वस्ती योजना में फंड का दुरूपयोग कर रहे संस्था पर दंडात्मक कार्यवाही कर ब्लॉक लिस्ट में डालने के कृपा करें..

मुम्बई/वशिष्ठ वाणी: मालाड (प), मालवणी वॉर्ड ३३ मे स्वच्छ मुंबई प्रबोधन अभियान (SMPA) के अंतर्गत सामाजिक संस्थाओं को परीसर साफसफाई करने हेतु टेंडर 6 महिने के लिए दिया जाता है।

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने यह विषय उठाते हुए बीएमसी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दत्तक वस्ति में यही सामाजिक संस्था मनपा के सहयोग से लाखो रूपयों का फंड दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ मुंबई प्रबोधन अभियान सन् 2013 में मुंबई में झोपड़पट्टी परिसर में शुरुवात की गई। इसका मकसद परिसर साफसफाई कर मुंबई को स्वच्छ करना, पर 200 घरों के बाद प्रति व्यक्ति 5400, 600 रुपए साहित्य को दिया जाता है, और साथ ही दुर्गंध को हटना मकसद है।

सम्राट बागुल द्वारा यह उजागर करते हुए कहा कि मालवणी मलाड वार्ड 33 में भी बहुत बड़े पैमाने पर दत्तक वस्ति योजना के तहत भ्रष्टाचार हो रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने आर.टी.आई अंतर्गत किए गए आवेदन में चौकाने वाली बात सामने आई, जो दत्तक वस्ति संस्था में काम कर रहे है। वे लोग सिर्फ कागज पर ही दिखते है। परिसर में जाकर जानकारी लिए तो वहा सिर्फ १० में से ३/४ लोग दिखते है। इसके कारण परिसर में रस्तों पर कचरे का अंबार दुर्गंधी दिखती है। नियमित रूप से साफसफाई नहि की जाती। आज़मी नगर के लोग इससे बहुत त्रस्त है। बीमारियों पर पैसा खर्च करना पड़ रहा है। मासून बच्चे गंभीर डेंगु, मलेरिया, बुखार से गूंजते है।

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट ने आगे कहा कि मुंबईकर के टैक्स का पैसा बर्बाद कर बड़े पैमाने पर संस्था द्वारा निधि का दुरुपयोग किया जा रहा है। दत्तक वस्ति के जो लोग होते हो इन लोग कोई भी सुरक्षा का साहित्य नही रखते है। बिना हैंड ग्लब्ज के गटर, कचरे का साफसफाई करते है।

दत्तक वस्ति के संस्था योजना का कोई भी बैनर नही लगते, सामाजिक जागृति नहीं करते है। कुछ दलाल लोग, मनपा अधिकारी के साठगांठ से बड़े पैमाने पर लाखो रुपए 9 संस्थाएं हजम कर देते हैं। हफ्ता भी दिया जाता है। तभी तो काम होता है।

मालाड विभाग के शिव सम्राट फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्राट बागुल ने दत्तक वस्थी योजना का पर्दाफाश कर मनपा के अधिकारियों की आंखे खोल दी हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने कहा कि लाखो रुपये फंड को हजम करने वाले दत्तक वस्ती पर बड़ी कार्यवाही की जाए।

सामजिक कार्यकर्ता का कहना हैं की दत्तक वस्ती योजना के तहत फंड का दुरूपयोग करने वाले संस्था को ब्लॅक लिस्ट मे डालकर दंडात्मक कार्यवाही की मांग सहायक मनपा आयुक्त किरण दिघावकर से की हैं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

खबर का कोई असर नहीं: पुनीत कार्स (टाटा मोटर्स) के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’!

खबर छपी, पर बीएमसी और ट्रैफिक विभाग की नींद नहीं खुली: बीएम ऑटो गैरेज के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य!

कागजी कार्रवाई शून्य, भ्रष्टाचार पूरा: खबर पब्लिश होने के बाद भी Renault Kandivali Showroom के बाहर जस की तस अवैध पार्किंग, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर एसीपी तक का है ‘आशीर्वाद’!

कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की आँखों पर बंधी है ‘पट्टी’: Renault Kandivali Showroom के बाहर दिन-रात चल रहा अवैध पार्किंग का मनमाना खेल!

Leave a Comment