Sunday, January 18, 2026
Google search engine
Homeमहाराष्ट्रमुम्बईसंत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि पर मालवणी में व्यापक स्वच्छता अभियान, नगर...

संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि पर मालवणी में व्यापक स्वच्छता अभियान, नगर पालिका व सामाजिक संगठनों की संयुक्त पहल

मुंबई/वशिष्ठ वाणी। संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर पी/उत्तर विभाग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट और शिव सम्राट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मालवणी इलाके में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान स्वच्छता ही सेवा कैंपेन के अंतर्गत मलाड (पश्चिम) स्थित मालवणी गेट नंबर 5 से गेट नंबर 8, शहीद अब्दुल हमीद मार्ग तक आयोजित किया गया।

इस स्वच्छता अभियान का आयोजन शिव सम्राट फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्राट बागुल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह जागरूकता पदयात्रा से हुई, जिसमें स्वच्छता से जुड़े नारों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया गया। इसके बाद पानी की टंकियों से सड़कों की धुलाई की गई और सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ किया।

यह कार्यक्रम पी/उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त कुंदन वलवी के मार्गदर्शन में तथा सहायक अभियंता (घ.क. व्य विभाग) के नेतृत्व में संत गाडगे महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

अभियान में पी/उत्तर विभाग के सहायक अभियंता सुनील पनस्कर, माजिद शेख, असिस्टेंट चीफ सुपरवाइजर गुरुदास नेरुलकर, मुकादम, कामगार वर्ग के कर्मचारी, एन.टी.सी.सी. स्कूल, मालवणी उत्कर्ष स्कूल के छात्र-छात्राएं, तथा कई सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम में सोशल वर्कर फिरोज शेख, नेहा शेख, अब्दुल करीम, साईचा पदयात्रा मंडल के अध्यक्ष अंकुश भाटकर, सामाजिक कार्यकर्ता रितेश जाधव, अरविंद मिश्रा, रवि नायडू, ए.पी.एस. महिला बचत गट की शकीला सैयद, लता सांखे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर अधिकारियों ने स्वच्छ मालवणी, सुंदर मालवणी अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि संत गाडगे महाराज के स्वच्छता संदेश को आत्मसात कर ही समाज को स्वस्थ और स्वच्छ बनाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments