लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

बृजभूषण ने यौन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इन लोगों की है साजिश

बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पर कुश्ती की महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने भारतीय कुश्ती महासंघ से इस्तीफा भी दे दिया है।

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष व बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। बीजेपी के पूर्व सांसद ने कहा, ‘जब मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए तो मैंने कहा कि यह कांग्रेस, दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा की साजिश है। मैंने पहले भी कहा है और आज देश कह रहा है। अब मुझे इस बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है।’

यूपी के गोंडा में बोले बृजभूषण

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक सभा में बोलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जब उनके खिलाफ आरोप लगाए गए थे, तभी उन्होंने कहा था कि इसके पीछे कांग्रेस पार्टी की पूरी साजिश है। बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस, दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा इस साजिश में शामिल रहे हैं।

इसे साबित करने के लिए उनके पास हैं ऑडियो क्लिप

पहले भी बीजेपी नेता ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। उस समय बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी दावा किया था कि उनके पास इसे साबित करने के लिए ऑडियो क्लिप हैं। 

दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा मामला

बता दें कि बीजेपी नेता ने 6 महिला पहलवानों द्वारा दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और आरोपों को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

पिछले हफ्ते दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न के एक मामले में आरोप तय होने के बाद निचली अदालत की कार्यवाही को रद्द करने के लिए याचिका दायर करने पर फटकार लगाई।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वशिष्ठ वाणी की विशेष रिपोर्ट: पीएम मोदी जी, देखिए म्हाडा के उपनिबंधक बी.एस. कटरे का खेल, जांच में दोषी चेयरमैन को किया बरी, अब खुलेआम हो रही वसूली!

‘मलाई’ के आगे सिस्टम सरेंडर? जब एक महिला RTO अधिकारी ही न्याय के लिए लाचार है, तो आम जनता का तो भगवान ही मालिक है!

बड़ी खबर: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग ‘सख्त’, पर मोदी हुंडई के हौसले ‘बुलंद’—फुटपाथ पर अवैध कब्जे की जंग जारी!

वशिष्ठ वाणी विशेष: 18 दिन… शून्य कार्रवाई! आखिर कब तक मौन रहेंगे सांसद पीयूष गोयल?

विशेष रिपोर्ट: मालाड में सिग्नलों पर ‘चेहरों’ का कब्जा, BMC की ‘मलाई’ या नेताओं का खौफ?

शर्मनाक: भू-माफिया का ‘गुलाम’ बना BMC अधिकारी कुंदन वाल्वी? कोयला वाली गली में कानून का जनाजा!

Leave a Comment