लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मस्जिदों के नाम पर जमीनों पर हो रहा कब्जा: बीजेपी नेता

Mumbai News: मुंबई के गोवंडी इलाके में 72 मस्जिदों पर अवैध रूप से लगे लाउडस्पीकरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. सोमैया (Kirit Somaiya) ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि इन लाउडस्पीकरों को बिना किसी वैधानिक अनुमति के लगाया गया है, जो नियमों का उल्लंघन है. उनकी शिकायत के बाद पुलिस अगले 72 घंटों में कार्रवाई शुरू करेगी. किरीट सोमैया ने शनिवार को शिवाजी नगर-गोवंडी क्षेत्र का दौरा करने के बाद यह कदम उठाया. सोमैया ने ये भी कहा कि मस्जिदों के नाम पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, “मैंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. गोवंडी में 72 मस्जिदों पर अनाधिकृत लाउडस्पीकर लगाए गए हैं, जो बिना पुलिस की मंजूरी के हैं. मैंने अधिकारियों से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.” उनका कहना है कि यह समस्या केवल गोवंडी तक सीमित नहीं है, बल्कि मुंबई के कई अन्य इलाकों में भी ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है. सोमैया ने इससे पहले भी कई बार इस तरह की शिकायतें दर्ज की हैं और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की है.

किरीट लगातार सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाते रहे हैं. बीजेपी नेता बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ भी मुखर होकर बोलते रहे हैं. अकोला से लेकर लातूर तक कई केस को गहनता से समझ-बूझकर सोमैया ने पब्लिक फोरम पर अपनी बात रखी है. हाल ही में उन्होंने मीडिया के सामने आकर घुसपैठियों के फर्जी आधार कार्ड, नकली दस्तावेज और झूठे शपथ पत्रों का इस्तेमाल कर भारत में जन्म प्रमाणपत्र हासिल करने का खुलासा किया था.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

खबर का कोई असर नहीं: पुनीत कार्स (टाटा मोटर्स) के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’!

खबर छपी, पर बीएमसी और ट्रैफिक विभाग की नींद नहीं खुली: बीएम ऑटो गैरेज के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य!

कागजी कार्रवाई शून्य, भ्रष्टाचार पूरा: खबर पब्लिश होने के बाद भी Renault Kandivali Showroom के बाहर जस की तस अवैध पार्किंग, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर एसीपी तक का है ‘आशीर्वाद’!

कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की आँखों पर बंधी है ‘पट्टी’: Renault Kandivali Showroom के बाहर दिन-रात चल रहा अवैध पार्किंग का मनमाना खेल!

Leave a Comment