लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मालाड में कानून ‘लाचार’, मोदी हुंडई के आगे प्रशासन ‘बेअसर’; फुटपाथ पर कब्जा या अधिकारियों की मौन सहमति?

मुंबई (मालाड): मालाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड पर स्थित Modi Hyundai Showroom के लिए क्या संविधान के नियम अलग हैं? यह सवाल आज हर उस नागरिक के मन में है जिसे फुटपाथ छोड़कर अपनी जान हथेली पर रखकर सड़क पर चलना पड़ रहा है। ‘वशिष्ठ वाणी’ द्वारा लगातार सबूतों के साथ खबरें प्रकाशित करने के बावजूद, मोदी हुंडई का फुटपाथ पर कब्जा प्रशासन के मुंह पर तमाचे जैसा है।

दिखावे की कार्रवाई और ‘सेटिंग’ का शक

हैरानी की बात यह है कि न्यूज़ प्रकाशित होने के बाद भी प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और Modi Hyundai के बीच कोई ‘अदृश्य समझौता’ है, जिसके कारण कार्रवाई केवल फाइलों तक सीमित रह जाती है। क्या बीएमसी और आरटीओ के अधिकारी केवल आम जनता का चालान काटने के लिए बने हैं? बड़े शोरूम मालिकों के सामने प्रशासन की यह “लाचारी” क्या संकेत देती है?

पैदल चलने वालों का हक ‘नीलाम’

हुंडई की चमकती गाड़ियों के बीच फुटपाथ पूरी तरह गायब हो चुका है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सड़क पर चलने के लिए मजबूर करना क्या किसी अपराध से कम है? यदि इस फुटपाथ पर कोई दुर्घटना होती है, तो क्या इसकी जिम्मेदारी BMC P-North Ward और ट्रैफिक पुलिस लेगी?

वशिष्ठ वाणी का संकल्प: अब सीधे बड़े अधिकारियों तक पहुंचेगी बात

‘वशिष्ठ वाणी’ ने ठाना है कि जब तक फुटपाथ आम जनता को वापस नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। अब इस मामले की शिकायत केवल स्थानीय कार्यालयों तक नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से हुंडई इंडिया के मुख्यालय (Headquarters) और मुंबई के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एकता नगर कांदिवली: CM देवेंद्र फडणवीस जी, भारत गैस की 14 गाड़ियों का अवैध अड्डा जनता की सुरक्षा के लिए खतरा, प्रशासन क्यों है मौन?

क्या बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े भी सो रही हैं कुंभकर्णी नींद? सालभर पुराना नोटिस बना रद्दी, मालाड में खड़ा हुआ ‘अवैध किला’!

गोरेगांव डिप्टी कलेक्टर पाडवी की ‘कथनी और करनी’ का पर्दाफाश; MLA के रसूख के आगे बीएमसी का हथौड़ा पड़ा ठंडा, पीड़ित नेहा वालावलकर अब भी इंसाफ को तरसी!

‘वशिष्ठ वाणी’ महा-खुलासा: डिप्टी कलेक्टर विनायक पाडवी की 2 दिन की चेतावनी भी रही बेअसर! क्या नेहा वालावलकर को मिलेगा रास्ता या सिर्फ बयानों में सिमट कर रह जाएगा इंसाफ?

RTO अधिकारी सतीश राउत की मेहरबानी: अवैध पार्किंग का अड्डा बना कांदिवली वेस्ट का एकता नगर रोड, वरिष्ठ अधिकारी भी मौन!

संजीव जायसवाल, अगर थोड़ी भी शर्म बची है तो इस घमंडी अधिकारी पर कार्रवाई कीजिए!

Leave a Comment