लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

मुंबई: मालाड वेस्ट के राम नगर (न्यू लिंक रोड, क्लाउड नाइन हॉस्पिटल के पास) स्थित ऑटोरेस टीवीएस बाइक शोरूम (Autorace TVS Bike Showroom) के बाहर अवैध पार्किंग और गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के दोहरे रवैये को लेकर जब ‘वशिष्ठ वाणी’ ने पोल खोल विशेष रिपोर्ट प्रकाशित की, तो जनता के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक था—क्या इस खबर के बाद सड़क और रास्ता खाली हुआ होगा?

आइए, हम आपको इसका कड़वा सच बताते हैं—बिल्कुल नहीं! धरातल पर हालात आज भी पूरी तरह जस के तस बने हुए हैं।

खबर छपने के बावजूद प्रशासन के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी

  • सड़क पर आज भी गाड़ियों का मेला: ‘वशिष्ठ वाणी’ की तीखी पड़ताल और पोल खोलने के बाद भी ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर ग्राहकों और शोरूम की बाइकों का अवैध कब्जा वैसे ही जारी है। आम जनता के लिए रास्ता आज भी बाधित है।
  • कहाँ गायब हो जाती है ट्रैफिक की टोइंग वैन?: आम आदमी की बाइक पर तुरंत एक्शन लेने वाली ट्रैफिक पुलिस इस शोरूम के सामने से गुजरकर भी अनजान बनी रहती है। खबर छपने के बाद भी यहाँ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’

आखिर क्यों मजाल नहीं है कि कोई अधिकारी इस रसूखदार टू-व्हीलर शोरूम पर कोई कार्रवाई कर सके? इसका सीधा और स्पष्ट जवाब यह है कि गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर स्थानीय एसीपी (ACP) और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तक—सभी का बड़ा ‘आशीर्वाद’ इस शोरूम पर पूरी तरह बना हुआ है। जब ऊपर से ही इस अवैध पार्किंग को खुली छूट मिली हो, तो नीचे के कर्मचारी भला क्यों अपनी मर्जी से कोई कदम उठाएंगे?

‘वशिष्ठ वाणी’ प्रशासन के इस निकम्मेपन और भ्रष्ट गठजोड़ को यूँ ही बेनकाब करता रहेगा। जब तक इस सड़क को पूरी तरह अवैध पार्किंग से मुक्त करवाकर आम जनता को राहत नहीं दिलाई जाती, तब तक यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है!

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मालवणी पुलिस चौकी की वरिष्ठ अधिकारी रानीपुरी ने लिया संज्ञान, कहा— “कानून के दायरे में होगी निष्पक्ष जांच, पीड़िता को मिलेगा पूरा न्याय”

100 नंबर सिर्फ दिखावा? मुंबई में ‘सेटिंग’ का खेल और बेबस जनता; BMC व बांगुर नगर पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

पीड़ित परिवार के समर्थन में आगे आए जनसेवक: एडवोकेट ओमप्रकाश मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल और Sr. PI रानी पूरी का जताया सहृदय आभार

‘वशिष्ठ वाणी’ एक्सक्लूसिव: MARG शिकायत आईडी – PW_202600056227 का दिखावा! 2 जुलाई को दिया ट्विटर का झांसा, 3 महीने बाद भी सड़क पर काम ‘शून्य’!

कांदिवली वेस्ट की बदहाली: अवैध पार्किंग बनी ‘सार्वजनिक मूत्रालय’! बीएमसी के स्वच्छता अभियानों की धज्जियां उड़ा रहे लापरवाह अधिकारी

7 दिन और जीरो एक्शन! बीएमसी अधिकारी प्रवीण वाघेला के बड़े-बड़े दावे निकले कोरे झूठे, जन कल्याण नगर का फुटपाथ अब भी अवैध कब्जे में

Leave a Comment