लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मनीष सिसोदिया को मिली जमानत तो भावुक हो गईं आतिशी, आंखों में आ गए आंसू

Atishi On Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर मंत्री आतिशी भावुक हो गईं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री आतिशी ने कहा कि आज सच्चाई की जीत हुई है, दिल्ली के छात्रों की जीत हुई है. दिल्ली के छात्रों की जीत हुई है. उन्हें (मनीष सिसोदिया) को जेल में डाल दिया गया क्योंकि उन्होंने गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दी.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी. 17 महीने तिहाड़ जेल में रहने के बाद सिसोदिया जेल से बाहर आएंगे. सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI और ED, दोनों केस में राहत मिली है. जिस समय सिसोदिया की जमानत की खबर आई उस समय आतिशी दिल्ली के एक स्कूल के उद्धाटन करने के लिए द्वारका में थीं. जब उन्हें बेल के बारे में जानकारी मिली तो मंच पर ही भावुक हो गईं. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री आतिशी भावुक हो गई. उन्होंने कहा कि आज सच्चाई की जीत हुई है, दिल्ली के छात्रों की जीत हुई है. उन्हें (मनीष सिसोदिया) को जेल में डाल दिया गया क्योंकि उन्होंने गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दी. बालते-बोलते उनके आखों में आंसू आ गए. आतिशी ने पानी पी और फिर खुद को संभाला. 

आतिशी ने कहा कि मनीष सिसोदिया को झूठे केस में फंसाया गया. 17 महीने जेल में रखा गया, लेकि आज सच्चाई की जीत हुई है. शिक्षा की जीत हुई है. दिल्ली के बच्चों की जीत हुई है. 

आबकारी नीति में उन्हें ईडी ने मुख्य आरोपी बनाया

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है. ट्रायल कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक, उनकी जमानत याचिका बार-बार खारिज हुई है. दिल्ली की वापस ली गई आबकारी नीति में उन्हें ईडी ने मुख्य आरोपियों में से एक बताया है. जब यह नीति आई थी, तब मनीष सिसोदिया के पास ही आबकारी मंत्रालय था. सिसोदिया आज शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट की ऑर्डर कॉपी राउज रेवेन्यू कोर्ट भेजी जाएगी. वहां सिसोदिया को 10-10 लाख का बेल बॉन्ड भरना होगा.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वशिष्ठ वाणी की विशेष रिपोर्ट: पीएम मोदी जी, देखिए म्हाडा के उपनिबंधक बी.एस. कटरे का खेल, जांच में दोषी चेयरमैन को किया बरी, अब खुलेआम हो रही वसूली!

‘मलाई’ के आगे सिस्टम सरेंडर? जब एक महिला RTO अधिकारी ही न्याय के लिए लाचार है, तो आम जनता का तो भगवान ही मालिक है!

बड़ी खबर: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग ‘सख्त’, पर मोदी हुंडई के हौसले ‘बुलंद’—फुटपाथ पर अवैध कब्जे की जंग जारी!

वशिष्ठ वाणी विशेष: 18 दिन… शून्य कार्रवाई! आखिर कब तक मौन रहेंगे सांसद पीयूष गोयल?

विशेष रिपोर्ट: मालाड में सिग्नलों पर ‘चेहरों’ का कब्जा, BMC की ‘मलाई’ या नेताओं का खौफ?

शर्मनाक: भू-माफिया का ‘गुलाम’ बना BMC अधिकारी कुंदन वाल्वी? कोयला वाली गली में कानून का जनाजा!

Leave a Comment