लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मुंबई में अटल सेतु पर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए बचाया महिला को, देखें Video

महाराष्ट्र में मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु पर बीते कुछ दिनों से आत्महत्या करने या आत्महत्या की कोशिश के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर से ऐसी ही एक घटना देखने को मिली है। अटल सेतु सी लिंक पर आत्महत्या की कोशिश कर रही महिला को बचाने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए महिला की जान को बचा लिया है। 

दरअसल, एक महिला अटल सेतु सी लिंक पर आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। हालांकि, पुलिस ने अपनी चपलता और बहादुरी से महिला को बचा लिया। जानकारी के मुताबिक, मुलुंड में रहने वाली महिला ने शुक्रवार की शाम 7 बजे के बीच आत्महत्या करने जा रही थी। मुंबई से नवी मुंबई जाने वाली रूट पर महिला ने फ्लाईओवर से समंदर में छलांग लगाई। लेकिन वहां मौजूद शख्स ने उसे पकड़ लिया।

वीडियो हो रहा है वायरल

अटल सेतु पर महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला पुल की दूसरी तरफ आत्महत्या की कोशिश में है। जैसे महिला कूदी पास खड़े एक शख्स ने उसे पकड़ लिया। तभी वहां नवी मुंबई की न्हावा-शेवा ट्रैफिक पुलिस की टीम भी पहुंची। फिर सभी ने मिलकर महिला की जान बचाई।

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या की कोशिश कर रही 56 साल की महिला मुलुंड इलाके में रहती थी। जो ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे उनके नाम ललित शिरसाठ, किरण मात्रे, यश सोनवणे, मयूर पाटिल बताए गए हैं। आपको बता दें कि जुलाई महीने में भी एक 38 साल के इंजीनियर ने अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या की थी। 

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment