लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी की ग्राउंड रिपोर्ट: क्या लाखों कमाने वाला लाकोजी टोयोटा शोरूम अब फुटपाथ पर कब्जा करेगा?

मालाड (मुंबई): मुंबई के मालाड वेस्ट स्थित न्यू लिंक रोड पर ‘वशिष्ठ वाणी’ की टीम ने एक चौंकाने वाली ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लाकोजी टोयोटा (Lakozy Toyota) शोरूम की मनमानी की पोल खोली है। एक तरफ जहां टोयोटा जैसा बड़ा ब्रांड लाखों-करोड़ों का व्यापार कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ आम जनता के चलने के लिए बने फुटपाथ को अवैध पार्किंग स्टैंड में तब्दील कर दिया गया है।

मुख्य बिंदु और खुलासे:

1. शोरूम के अंदर बाइक एंट्री पर पाबंदी:
जांच में सामने आया है कि लाकोजी टोयोटा शोरूम प्रबंधन ने शोरूम के भीतर दोपहिया वाहनों (बाइक) के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि शायद प्रबंधन को लगता है कि अंदर बाइक खड़ी होना उनकी ‘शान’ के खिलाफ है।

2. फुटपाथ बना अवैध पार्किंग जोन:
शोरूम के अंदर जगह न मिलने के कारण ग्राहकों और कर्मचारियों को अपनी बाइक मजबूरन फुटपाथ पर खड़ी करनी पड़ रही है। न्यू लिंक रोड जैसे व्यस्त इलाके में फुटपाथ पर बाइक की कतारों की वजह से पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

3. सुरक्षाकर्मियों की दबंगई और बेखौफ अंदाज:
जब ‘वशिष्ठ वाणी’ की टीम ने शोरूम के सुरक्षाकर्मियों से बात की, तो उन्होंने ऑफ-रिकॉर्ड बेहद चौंकाने वाली बात कही। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि— “बाहर जितनी भी बाइक खड़ी हैं, वह सब हमारी ही हैं, RTO वाले कुछ नहीं करेंगे। आपको भी जहां जगह मिले गाड़ी लगा दीजिए और फिर शोरूम के अंदर आ जाइए।”

4. प्रशासन को खुली चुनौती:
शोरूम कर्मचारियों का यह रवैया साफ दर्शाता है कि उन्हें न तो ट्रैफिक नियमों का डर है और न ही प्रशासन की कार्रवाई का। लाखों का मुनाफा कमाने वाला यह शोरूम अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय सार्वजनिक संपत्ति (फुटपाथ) का दुरुपयोग कर रहा है।

बड़ा सवाल: क्या केवल बाइक वालों पर होगी कार्रवाई या शोरूम मालिक पर भी?

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और RTO केवल उन गरीब बाइक सवारों का चालान काटेंगे जो मजबूरी में वहां गाड़ी खड़ी कर रहे हैं? या फिर लाकोजी टोयोटा के मालिक पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने जानबूझकर अपने परिसर के अंदर पार्किंग की जगह बंद की है?

आस-पास कोई आधिकारिक पार्किंग स्टैंड न होने के कारण स्थिति और भी बदतर हो गई है। स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि एक नामी शोरूम की वजह से आम जनता के चलने का रास्ता छीना जा रहा है।

देखना यह होगा कि इस खबर के बाद प्रशासन क्या रुख अपनाता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

खबर का कोई असर नहीं: पुनीत कार्स (टाटा मोटर्स) के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’!

खबर छपी, पर बीएमसी और ट्रैफिक विभाग की नींद नहीं खुली: बीएम ऑटो गैरेज के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य!

कागजी कार्रवाई शून्य, भ्रष्टाचार पूरा: खबर पब्लिश होने के बाद भी Renault Kandivali Showroom के बाहर जस की तस अवैध पार्किंग, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर एसीपी तक का है ‘आशीर्वाद’!

कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की आँखों पर बंधी है ‘पट्टी’: Renault Kandivali Showroom के बाहर दिन-रात चल रहा अवैध पार्किंग का मनमाना खेल!

Leave a Comment