लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

BMC अधिकारी कुंदन वळवी से ‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल: साल भर तक फाइल दबाकर किसे बचाया गया?

मुंबई (मालाड): भ्रष्टाचार की हद तो तब पार हो गई जब कागजों पर कार्रवाई का नाटक किया गया, लेकिन जमीन पर माफियाओं को फलने-फूलने का पूरा मौका दिया गया। बीएमसी अधिकारी कुंदन वळवी अब जनता के घेरे में हैं। सवाल सीधा है—जब 21 मई 2025 को बीएमसी ने ‘कर्सन’ के अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया था, तो उस पर कार्रवाई करने में पूरा एक साल क्यों लगा दिया गया?


एक साल का ‘रहस्यमयी’ इंतजार क्यों?

बीएमसी के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के अधिकार हैं, फिर भी एक साल तक चुप्पी साधे रखना क्या यह साबित नहीं करता कि अधिकारियों और भू-माफियाओं के बीच ‘सेटिंग’ का खेल चल रहा था?

  • क्या 12 महीने का समय इसलिए दिया गया ताकि अवैध इमारतें पूरी तरह खड़ी हो सकें?
  • क्या नोटिस केवल कागजी खानापूर्ति थी ताकि ऊपर के अधिकारियों को गुमराह किया जा सके?

वशिष्ठ वाणी के पास पुख्ता सबूत

वशिष्ठ वाणी लगातार बीएमसी के आधिकारिक पत्रों और उस स्थल की लाइव तस्वीरों को साझा कर रहा है जहाँ खुलेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। इन सबूतों के बाद भी प्रशासन का यह कहना कि “कार्रवाई प्रक्रिया में है”, अब जनता के गले नहीं उतर रहा।

“BMC अधिकारी कुंदन वळवी, मालाड की जनता यह जानना चाहती है कि 21 मई 2025 से लेकर अब तक बीएमसी का दस्ता ‘कोयला वाली गली’ तक पहुँचने में नाकाम क्यों रहा? क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतज़ार है, या फिर कर्सन का वरदहस्त इतना मजबूत है कि बीएमसी के नोटिस की कीमत रद्दी के बराबर रह गई है?”

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

म्हाडा अधिकारी की तानाशाही: सवाल पूछने पर मीडिया का नंबर किया ब्लॉक, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे संतोष कांबले

वशिष्ठ वाणी का असर: मालाड में RTO और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इन्फिनिटी मॉल और डी-मार्ट के बाहर से हटा ‘ऑटो माफिया’

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: म्हाडा अधिकारी बी.एस. कटरे की ‘कुंभकर्णी नींद’, मालवणी में मौत को दावत दे रहा भ्रष्टाचार!

म्हाडा अधिकारियों की ‘कुर्सी’ से चिपकी खाल: जनता त्रस्त, भ्रष्टाचार मस्त!

नगरसेवक योगेश वर्मा, आखिर माफिया ‘कर्सन’ पर यह ‘मौन’ क्यों? ‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल— क्या वॉर्ड 35 अब माफियाओं की जागीर है?

BMC का ‘नोटिस’ या वसूली का लाइसेंस? कुंदन वाल्वी की चुप्पी ने वार्ड 35 को बनाया अवैध निर्माण का अड्डा!

Leave a Comment