लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी ग्राउंड रिपोर्ट: मलाड लिंक रोड पर ‘जैन सबकुछ’ की दबंगई जारी! फुटपाथ पर कब्जा और BMC की चुप्पी पर उठे सवाल

मलाड (मुंबई): मलाड लिंक रोड, जो मुंबई की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, वहां ‘जैन सबकुछ’ फूड प्लाजा (Jain Sabkuch Food Plaza) द्वारा सरेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। वशिष्ठ वाणी की ग्राउंड रिपोर्टिंग में यह खुलासा हुआ है कि ‘नो पार्किंग’ (No Parking) का बोर्ड लगे होने के बावजूद, होटल प्रबंधन द्वारा फुटपाथ का उपयोग ग्राहकों की अवैध पार्किंग के लिए किया जा रहा है।

आम जनता के चलने का अधिकार छीना

फुटपाथ आम नागरिकों और पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए हैं, लेकिन ‘जैन सबकुछ’ के बाहर यह फुटपाथ अब पार्किंग लॉट में तब्दील हो चुका है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को फुटपाथ न मिलने के कारण मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है।

वशिष्ठ वाणी के बीएमसी (BMC) से सीधे सवाल:

  1. क्या नोटिस जारी होगा? जब वहां स्पष्ट रूप से ‘No Parking’ का बोर्ड लगा है, तो क्या बीएमसी ‘जैन सबकुछ’ फूड प्लाजा को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी?
  2. लाइसेंस पर कार्रवाई कब? क्या नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इस फूड प्लाजा का लाइसेंस रद्द या निलंबित किया जाएगा?
  3. प्रशासनिक मिलीभगत? बार-बार शिकायत और खबरों के बावजूद बीएमसी का ‘पी-उत्तर’ (P-North) विभाग और ट्रैफिक पुलिस इस पर सख्त कार्रवाई करने से क्यों कतरा रहे हैं?

सत्ता और रसूख के आगे लाचार प्रशासन?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रसूख के दम पर यह अवैध पार्किंग चल रही है। वशिष्ठ वाणी सीधे तौर पर बीएमसी प्रशासन और सहायक आयुक्त कुंदन वळवी से सवाल करता है कि क्या मुंबई के नियम केवल आम आदमी के लिए हैं? क्या ‘जैन सबकुछ’ जैसे बड़े फूड प्लाजा को कानून से ऊपर रहने की छूट मिली हुई है?

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘श्रीनाथ डोसा’ के अवैध कब्जे पर बीएमसी पी-नॉर्थ वार्ड की मेहरबानी: खबर छपने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं?

एक्सक्लूसिव खुलासा: मलाड के ‘फ्लैग रेस्टोरेंट’ की छत पर अवैध मानसून शेड? बीएमसी की अनुमति या नियमों की खुली अनदेखी!

खबर का असर: वशिष्ठ वाणी की खबर के बाद ट्रेन्ड्स रेस्टोरेंट का अवैध मॉनसून शेड आखिरकार हटा!

गांजा बिक्री के आरोप, वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

बीएमसी पी-नॉर्थ वार्ड की भूमिका पर सवाल: मालाड में मुख्य द्वार घेरकर चल रहा फूड स्टॉल, सुरक्षा और लाइसेंस पर उठे गंभीर प्रश्न

मलाड वेस्ट में भीषण हादसा: आरोपी को पुलिस की ‘VIP ट्रीटमेंट’ का आरोप, लोगों में भारी आक्रोश!

Leave a Comment