लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

एंबुलेंस में बीमार पति को ले जा रही महिला का यौन उत्पीडन, हेल्पर गिरफ्तार…. ड्राइवर फरार

निजी एंबुलेंस में महिला के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि एंबुलेंस के सहायक ने चालक के साथ मिलकर एक महिला का यौन उत्पीड़न किया, जिसने अपने बीमार पति को घर ले जाने के लिए वाहन किराए पर लिया था। लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तर) जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि एंबुलेंस के आरोपी सहायक ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी टीमें आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही हैं।

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एंबुलेंस हेल्पर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली महिला के पति का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण महिला ने 29 अगस्त की शाम को अपने पति की छुट्टी करवाकर निजी एंबुलेंस से घर ले जाने का फैसला किया, लेकिन लौटते समय चालक और सहायक ने कथित तौर पर महिला के साथ छेड़छाड़ की।

जानिए, क्या है पूरा मामला?

महिला की शिकायत के अनुसार, जब उसने उनके प्रयासों का विरोध किया, तो चालक ने गंतव्य से लगभग 150 किलोमीटर दूर बस्ती जिले में एंबुलेंस को रोक दिया और उसे, उसके भाई और उसके पति को वाहन से बाहर निकाल दिया। महिला ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, जिसने उसके पति को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला लखनऊ लौटी और बुधवार को आरोपियों के खिलाफ गाजीपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल: सांसद पीयूष गोयल, आखिर कब तक रहेंगे मौन? भद्रन नगर के अवैध निर्माण पर आपकी चुप्पी का क्या है राज?

वशिष्ठ वाणी की विशेष रिपोर्ट: पीएम मोदी जी, देखिए म्हाडा के उपनिबंधक बी.एस. कटरे का खेल, जांच में दोषी चेयरमैन को किया बरी, अब खुलेआम हो रही वसूली!

बड़ी खबर: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग ‘सख्त’, पर मोदी हुंडई के हौसले ‘बुलंद’—फुटपाथ पर अवैध कब्जे की जंग जारी!

वशिष्ठ वाणी विशेष: 18 दिन… शून्य कार्रवाई! आखिर कब तक मौन रहेंगे सांसद पीयूष गोयल?

विशेष रिपोर्ट: मालाड में सिग्नलों पर ‘चेहरों’ का कब्जा, BMC की ‘मलाई’ या नेताओं का खौफ?

शर्मनाक: भू-माफिया का ‘गुलाम’ बना BMC अधिकारी कुंदन वाल्वी? कोयला वाली गली में कानून का जनाजा!

Leave a Comment