Monday, January 19, 2026
Google search engine
Homeखेल'बचपन में ही सिर से उठा मां-बाप का साया, जानें कौन हैं...

‘बचपन में ही सिर से उठा मां-बाप का साया, जानें कौन हैं अमन सहरावत जिनको हर भारतवासी कर रहा सलाम

Who is Aman Sehrawat: भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में कुश्ती में भारत को पहला पदक दिलाते हुए शुक्रवार को 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के कांस्य पदक (Bronze Medal) के मुकाबले में पुएर्तो रिको के डारियन तोइ क्रूज को अंकों के आधार पर 13.5 से हरा दिया। 21 वर्ष के अंडर 23 विश्व चैम्पियन अमन सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से 0.10 से हार गए थे। वह पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले भारत के एकमात्र पुरूष पहलवान थे और उन्होंने निराश नहीं किया।

भारत ने 2008 के बाद से हर ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीता है और यह सिलसिला अमन ने जारी रखा। सुशील कुमार ने बीजिंग (2008) में कांस्य, योगेश्वर दत्त ने लंदन (2012) में , साक्षी मलिक ने रियो (2016) ने कांस्य , रवि दहिया और बजरंग पूनिया ने तोक्यो 2021 में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में शुरू ही से दबाव बनाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को ज्यादा मौके नहीं दिये। भारत का पेरिस ओलंपिक में यह छठा पदक है।

कौन हैं अमन सहरावत

अमन सहरावत का जन्म 16 जुलाई 2003 को झज्जर जिले के भिड़होड गांव में हुआ था। अमन ने 8 साल की उम्र में कुश्ती शुरू की थी। अमन जब 11 साल के थे, तब उनकी मां कमलेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद उसके पिता सोमवीर सहरावत भी बीमार रहने लगे। 6 महीने के बाद पिता का भी देहांत हो गया। अमन की मौसी सुमन ने बताया कि अमन का मन बचपन से ही खेलकूद में लगता था। वह मौसेरे भाई दीपक के साथ रनिंग और अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास करने लगा। अमन के पिता चाहते थे कि घर में कोई पहलवानी करे और देश के लिए मेडल जीते।

प्रमुख पदक और उपलब्धियां

विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप 2022

पदक: स्वर्ण

स्थान: सोफिया, बुल्गारिया

अमन ने इस चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023

पदक: स्वर्ण

स्थान: अस्ताना, कजाकिस्तान

अमन ने इस प्रतियोगिता में भी 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और बढ़ी।

एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप 2023

पदक: स्वर्ण

स्थान: बिश्केक, किर्गिस्तान

अमन ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और अपनी उत्कृष्ट कुश्ती शैली का प्रदर्शन किया।

एशियन जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप 2022

पदक: स्वर्ण

अमन ने इस प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता, जिससे उन्होंने अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

विश्व अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप 2022

पदक: स्वर्ण

स्थान: उज्बेकिस्तान

अमन ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में अपने विरोधियों को मात देते हुए स्वर्ण पदक जीता।

अमन सहरावत का कुश्ती करियर लगातार आगे बढ़ रहा है और वह अपने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। उनके कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें कुश्ती के क्षेत्र में एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बना दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments