लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

गंभीर विषय: क्या मलाड के मालवणी विभाग में मनपा गुजराती स्कूल पर आधिकारिक तौर पर अतिक्रमण किया जा रहा है?

मुम्बई/वशिष्ठ वाणी। मालवाणी मालाड वेस्ट से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। आपको बता दें की चाल नंबर 1, एमएचबी कॉलोनी, मलाड पश्चिम, मालवणी विभाग में स्थित एक स्कूल हमेशा विवादों में रहा है/, 10/12 साल पहले, उसी बंद स्कूल के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की खबरें कई न्यूज चैनलों पर दिखाई गई थीं।

अब कुछ अधिकारियों की नजर फिर से उसी स्कूल पर पड़ी है, मालवणी विभाग का यह गुजराती स्कूल कुछ अधिकारियों को बोझ लग रहा है। मालवणी के कुछ शिक्षण संस्थानों ने मनपा स्कूल विभाग से उक्त गुजराती स्कूल की लीज मांगी थी, लेकिन अधिकारियों की स्पष्ट राय थी कि मनपा स्कूल नीति के तहत स्कूल किसी और को नहीं दिया जा सकता।

साथ ही अधिकारियों ने कहा था कि मनपा शिक्षा विभाग को मालवणी में और स्कूल भवनों की जरूरत है। लेकिन अब वही मनपा शिक्षा विभाग उसी गुजराती स्कूल भवन को मनपा स्वास्थ्य विभाग को देने के लिए तैयार है, यानी कई वर्षों तक स्कूल को बंद रखना और फिर उसी स्कूल को अन्य गैर-शैक्षिक उद्देश्यों के लिए उपयोग करना, क्या नगर निगम खुद कानून का उल्लंघन कर रहा है? यह वशिष्ठ वाणी न्यूज का कहना नहीं बल्कि यह सारे गंभीर आरोप स्थानीय लोग लगा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के मलाड उपाध्यक्ष फिरोज शेख ने उक्त अनाधिकृत कार्य को रोकने और उक्त स्थान पर गुजराती स्कूल चलाने के लिए मुंबई मनपा आयुक्त के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को लिखित शिकायत की है।

अब देखना है की इस विषय पर मुंबई मनपा के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई किया जाता हैं या फिर इस विषय पर भी लीपापोती में लग जाएगी?

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment