लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

  • प्रहलाद पाण्डेय की रिपोर्ट

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। केंद्रीय विद्यालय काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 20 विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं—100 मीटर, 200 मीटर, 80 मीटर दौड़, लंबी कूद, रिले रेस और अन्य खेल श्रेणियों में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक मार्च-पास्ट एवं मशाल दौड़ के साथ हुई। इसके बाद क्रमबद्ध रूप से खेल प्रतियोगिताओं का संचालन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने हेतु कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार सिंह, श्री शैलेन्द्र कुमार एवं खेल संयोजक श्री सुबिंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मालाड के ‘Vibgyor Rise School’ के आगे जाम का ‘कोहराम’: क्या गोरेगांव आरटीओ ने आँखों पर पट्टी बाँध रखी है?

NEET UG दोबारा परीक्षा: नागपुर के छात्र का केंद्र ‘अबू धाबी’ होने से मचा हड़कंप, NTA ने दी सफाई

Free Laptop Tablet Yojana 2026: इन छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप और टैबलेट, यहाँ से भरें रजिस्ट्रेशन फॉर्म

KVS Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए एडमिशन शुरू, यहाँ देखें पूरी प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक

सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाने की बड़ी पहल: एआई, कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी में परिषदीय छात्रों को दक्ष करेगी योगी सरकार

काशी तमिल संगम 4.0: BHU परिसर द्वितीय पाली के 50 विद्यार्थियों ने सीखी तमिल भाषा, साहित्य और संस्कृति की गहन जानकारी

Leave a Comment