लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

संजीव जायसवाल, अगर थोड़ी भी शर्म बची है तो इस घमंडी अधिकारी पर कार्रवाई कीजिए!

मुंबई (वशिष्ठ वाणी): मालवणी गेट नंबर 8, समाना नगर की ‘ओम सिद्धिविनायक सोसाइटी’ में नियमों की धज्जियां उड़ाकर एक बड़ा घोटाला चल रहा है, लेकिन म्हाडा (MHADA) के क्षेत्रनिर्माण अधिकारी संतोष कांबले कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। हद तो तब हो गई जब जनता की आवाज उठाने पर इस अधिकारी ने पत्रकार का नंबर ही ब्लॉक कर दिया।

अब सीधा सवाल म्हाडा के वाइस प्रेसिडेंट (VP) संजीव जायसवाल से है— क्या आपके अधिकारी सिर्फ कुर्सी गर्म करने और अवैध निर्माण को संरक्षण देने के लिए बैठे हैं?


15 साल पुराने वॉटर टैंक पर ‘डांस फ्लोर’, मंडरा रहा है बड़ा खतरा

सोसाइटी में 15 साल पुराना एक वॉटर टैंक है, जिसके ऊपर विधायक असलम शेख के सरकारी फंड का दुरुपयोग करके एक अवैध ओपन शेड (निर्माण) तान दिया गया है। आज उस जर्जर पानी की टंकी के ऊपर लोग नाचते-गाते हैं। सवाल यह है कि अगर यह भारी वजन के कारण अचानक टूट गई और कोई बड़ा हादसा हुआ, तो मासूमों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? जब म्हाडा ने पहले ही यहां दो बड़े-बड़े गार्डन बनाकर दिए हैं, तो इस अलग से अवैध निर्माण की क्या जरूरत थी?


इमरजेंसी रास्ता ब्लॉक: म्हाडा अधिकारी दे रहे हैं मौत को दावत!

इतना ही नहीं, फेडरेशन के अध्यक्ष ने म्हाडा के आपातकालीन (Emergency) रास्ते को अवैध पार्किंग में तब्दील कर के ताला जड़ दिया है। अगर कल को बिल्डिंग में आग लगती है या कोई मेडिकल इमरजेंसी होती है, तो फायर ब्रिगेड या एम्बुलेंस अंदर कैसे जाएगी? क्या म्हाडा अधिकारियों को किसी की जान की कोई फिक्र नहीं है?


‘मीडिया के कहने पर कुछ नहीं करूँगा’— अधिकारी संतोष कांबले का अहंकार

जब ‘वशिष्ठ वाणी’ ने इस गंभीर मुद्दे पर क्षेत्रनिर्माण अधिकारी संतोष कांबले को फोन किया, तो कार्रवाई करने के बजाय उनका गैर-जिम्मेदाराना जवाब था— “मैं मीडिया के कहने पर कुछ नहीं करूँगा।” इसके बाद उन्होंने मीडिया का नंबर ही ब्लॉक कर दिया।

‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल: > संतोष कांबले जी, आप जनता के टैक्स के पैसे से सैलरी लेते हैं या इन अवैध निर्माण करने वालों से? शिकायत पर एक्शन लेने के बजाय मीडिया का मुंह बंद करना किस कानून में लिखा है?

वशिष्ठ वाणी के पास हैं पुख्ता सबूत

‘वशिष्ठ वाणी’ इस खबर के साथ अवैध निर्माण के लाइव फोटोज, म्हाडा का असली ब्लूप्रिंट और ब्लॉक किए गए आपातकालीन रास्ते की तस्वीरें भी प्रकाशित कर रही है। सबूत साफ हैं, अब देखना यह है कि VP संजीव जायसवाल इस भ्रष्ट और लापरवाह रवैये पर तुरंत जांच बिठाते हैं या म्हाडा प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है!

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मालवणी पुलिस पर गंभीर सवाल: FIR 1584/2026 के बाद भी कार्रवाई का इंतजार, पीड़िता बोली— आखिर मुझे इंसाफ कब मिलेगा?

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: खबरें छपने के बाद भी ‘बेफिक्र’ मालवणी पुलिस व DCP… क्या खाकी अब खुद को कानून से ऊपर समझने लगी है?

25,000 ज़िंदगियों से खिलवाड़ (भाग-5): दीपावली में पटाखों की आग का कहर, फिर भी नहीं जागा कांदिवली ट्रैफिक विभाग का ज़मीर!

Breaking News: Go Digit General Insurance का तानाशाही रवैया! बुलेट के क्लेम पर पुलिसकर्मी से की बदतमीजी; कहा- “जहां जाना है जाओ!”

‘वशिष्ठ वाणी’ के खुलासे से भी नहीं टूटी नींद: कांदिवली में 25 हजार जिंदगियों से खिलवाड़ जारी, CM फडणवीस—कब जागेगा आपका सोता हुआ प्रशासन?

मुख्यमंत्री के आदेश भी बेअसर! गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के ‘बेशर्म’ अधिकारियों की शह पर न्यू लिंक रोड पर आज भी जस का तस अवैध कब्जा

Leave a Comment