लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

संत श्री श्री 1008 बालयोगेश्वर जी महाराज के सत्संग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बच्चों ने दिखाई अपनी कला

अमेठी जनपद के फुरसतगंज के निगोहां स्थित विश्वविख्यात संत श्री श्री 1008 श्री बालयोगेश्वर जी महाराज के सान्निध्य में प्रत्येक रविवार सत्संग का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस रविवार को भी भव्य सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और महाराज के प्रवचनों का श्रवण किया ।

सत्संग के दौरान बच्चों ने भी अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उसी गांव की निवासी राधा ने अपने हाथों से बनाई भगवान हनुमान जी की सुंदर तस्वीर गुरुजी को भेंट की, जिसे देखकर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वहीं रायबरेली जनपद के भोजपुर की रहने वाली ईशा अवस्थी ने भगवान शिव की आकर्षक तस्वीर अपने हाथों से बनाकर गुरुजी को समर्पित की।

स्थानीय लोगों का मानना है कि महाराज जी के दर्शन मात्र से ही लोगों के कष्ट दूर हो जाते हैं। बताया जाता है कि श्री श्री 1008 श्री बालयोगेश्वर जी महाराज हर मंगलवार को मौन व्रत रखते हैं और साधना में लीन रहते हैं। सत्संग के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment