लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वक्फ बोर्ड में संशोधन की खबरों पर सियासी घमासान, भड़के ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड दी चेतावनी 

AIMPLB On Wakf Act: वक्फ बोर्ड में संशोधन की खबरों पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. चर्चा है कि मोदी सरकार इस हफ्ते वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन के लिए संसद में विधेयक पेश कर सकती है.

सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले 1995 के कानून में संशोधन के लिए संसद में विधेयक लाने की तैयारी के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने रविवार को कहा कि वक्फ बोर्ड की कानूनी स्थिति और शक्तियों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

AIMPLB ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों और विपक्षी दलों से भी आग्रह किया कि वे ऐसे किसी भी कदम को पूरी तरह से खारिज करें और संसद में ऐसे संशोधनों को पारित न होने दें. AIMPLB के प्रवक्ता एस क्यू आर इलियास ने एक बयान में कहा कि बोर्ड इस कदम को विफल करने के लिए सभी प्रकार के कानूनी और लोकतांत्रिक उपाय अपनाएगा.

सूत्रों के मुतबिक, सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले 1995 के कानून में संशोधन करने के लिए संसद में एक विधेयक लाने वाली है ताकि इनके कामकाज में अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके तथा इन निकायों में महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी हो सके.

ओवैसी ने भी जताया विरोध

उधर, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार वक्फ बोर्ड की स्वायत्तता छीनना चाहती है. उन्होंने कहा, बीजेपी शुरू से ही वक्फ बोर्ड और वक्फ संपत्तियों के खिलाफ रही है और उसने अपने हिंदुत्व एजेंडे के तहत वक्फ संपत्तियों तथा वक्फ बोर्ड को खत्म करने का प्रयास शुरू किया है. उन्होंने कहा, यह अपने आप में धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ है. 

ओवैसी ने आरोप लगाया कि अगर सर्वेक्षण बीजेपी सरकार द्वारा किया जाता है, तो इसका नतीजा यह होगा कि संपत्ति वक्फ संपत्ति नहीं होगी. ओवैसी ने कहा कि देश में कई दरगाह और मस्जिदें हैं, जिनके बारे में भाजपा-आरएसएस दावा करता है कि वे दरगाह और मस्जिदें नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, अगर मीडिया की खबरें सच हैं, तो मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मुसलमानों से वक्फ बोर्ड की संपत्तियां छीनना चाहती है. 

क्या बोले मुख्तार अब्बास नकवी?

इस बीच, अल्पसंख्यक मामलों के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘वक्फ की कार्यशैली को ‘टच मी नॉट’ (अछूत) की सनक-सियासत से बाहर आना होगा.’’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘समावेशी सुधारों पर सांप्रदायिक वार ठीक नहीं है.’’

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्पेशल रिपोर्ट: मुंबई पुलिस में प्रशासनिक न्याय का संकट! BNS 118(1) के आरोपियों को अभयदान, पीड़िता को 126 BNSS का समन्स और मीडिया पर अघोषित सेंसरशिप

Exclusive: मुंबई में अब ‘कानून का राज’ या ‘खाकी की तानाशाही’? DCP और कमिश्नर की हफ्तों पुरानी खामोशी पर उठे सवाल… क्या जवाबदेही से ऊपर हो चुके हैं पुलिस अधिकारी?

रानीपुरी जी, ध्यान से सुनिए… वशिष्ठ वाणी सच छापता है, चाटुकारिता नहीं करता! खबरों से घबराकर अखबार रुकवाना और दादागिरी दिखाना क्या खाकी की मर्यादा है?

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: मालवणी थाने में खाकी का नया ड्रामा… ‘वशिष्ठ वाणी’ के सच से थर्राई पुलिस, सिविल ड्रेस में तैनात अधिकारी ने डिस्ट्रीब्यूटर को डांटकर थाने से भगाया!

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: मुंबई पुलिस कमिश्नर ध्यान दें… FIR 1584/2026 में BNS 118 (1) के बावजूद गिरफ्तारी क्यों नहीं?

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: रानीपुरी जी… अगर यही बर्बरता किसी रसूखदार के साथ हुई होती, तब भी क्या आपकी ‘टेक्निकल सोच’ हफ्तों चलती?

Leave a Comment