चार्कोप (मुंबई): देर रात निर्माण कार्य पर पाबंदी के बावजूद चार्कोप में ‘डोटम बिल्डर’ की साइट पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कल पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए काम रुकवाया था, लेकिन आज रात फिर से बिल्डर की मनमानी देखने को मिली।
कांदिवली और मालाड वेस्ट की सीमा पर स्थित जन कल्याण नगर (Jankalyan Nagar), जो बिलाबोंग इंटरनेशनल स्कूल (Billabong International School) के पास है, वहां ‘डोटम बिल्डर’ (Dotom Builder) द्वारा नियमों का खुलेआम मज़ाक उड़ाया जा रहा है।
सवाल: लाइट ऑन है तो दाल में कुछ काला है!

स्थानीय निवासियों का सीधा सवाल है कि अगर पुलिस के डर से काम बंद कर दिया गया है, तो फिर रात 12 बजे तक विशाल फोकस लाइट्स (Focus Lights) क्यों जल रही हैं?
- क्या लाइट की आड़ में निर्माण कार्य चोरी-छिपे जारी है?
- क्या यह जनता को परेशान करने और पुलिस की चेतावनी को हलके में लेने का तरीका है?
- नियमों के मुताबिक रात 10 बजे के बाद बेवजह हाई-बीम लाइट जलाना ‘लाइट पॉल्यूशन’ और ‘पब्लिक न्यूसेंस’ की श्रेणी में आता है।
पुलिस की साख पर सवाल?
कल की कार्रवाई के बाद आज फिर से लाइट का चालू होना यह दर्शाता है कि बिल्डर के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि चार्कोप पुलिस इस बार सिर्फ लाइट बंद न करवाए, बल्कि भारी जुर्माना लगाकर ऐसी कड़ी सजा दे कि बिल्डर दोबारा हिम्मत न कर सके।
“अगर काम बंद है, तो इतनी तेज़ लाइटें रात भर क्यों जलाई जा रही हैं? क्या यह चोर-रास्ते से काम करने की साजिश है या पुलिस के आदेशों की सीधी अवहेलना? बिलाबोंग स्कूल के पास का यह पूरा शांत इलाका अब बिल्डर की मनमानी का केंद्र बन गया है।”












