लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

क्या गोरेगांव RTO और ‘Modi Hyundai’ के बीच हुई है कोई ‘सेटिंग’? लिंक रोड पर फिर से लौटा अवैध कब्जा!

मुंबई: मलाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड पर स्थित ‘Modi Hyundai Malad Showroom’ के बाहर का इलाका फिर से अवैध पार्किंग का अड्डा बन चुका है। ‘वशिष्ठ वाणी’ की कड़ी शिकायतों और पिछली कार्रवाई के बाद मिली कुछ दिनों की राहत के बाद, सड़क फिर से वाहनों से ब्लॉक हो गई है।

क्या कार्रवाई सिर्फ ‘दिखावे’ के लिए थी?

आम जनता और स्थानीय मीडिया (वशिष्ठ वाणी) के दबाव में जब प्रशासन ने एक बार यह सड़क खाली कराई थी, तो लगा था कि शायद गोरेगांव RTO अपनी जिम्मेदारी समझेगा। लेकिन अब वहां फिर से बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियां यह संकेत दे रही हैं कि प्रशासन की कार्रवाई केवल एक ‘छलावा’ थी।

RTO की खामोशी बढ़ा रही शक का दायरा

सबसे बड़ा सवाल यह है कि गोरेगांव RTO के अधिकारी इस बार मौन क्यों हैं? किसी भी बड़ी कार्रवाई के बाद उसे सुचारू रूप से बनाए रखना विभाग की जिम्मेदारी है। लेकिन यहाँ विभाग द्वारा कार्रवाई की कोई जानकारी न देना, सीधे तौर पर सांठगांठ (Setting) की बू दे रहा है।

  • क्या RTO के अधिकारी किसी दबाव में हैं?
  • जनता की शिकायतों को बार-बार नजरअंदाज करना क्या विभागीय मिलीभगत का परिणाम है?
  • सड़कें आम नागरिकों के लिए हैं या किसी बड़े शोरूम की ‘प्राइवेट पार्किंग’ के लिए?

वशिष्ठ वाणी की प्रशासन को चुनौती

‘वशिष्ठ वाणी’ ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद किया है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यह प्रशासनिक विफलता का जीता-जागता सबूत है।

हमारा प्रशासन से सीधा सवाल है—यह सेटिंग का खेल कब बंद होगा? गोरेगांव RTO तत्काल प्रभाव से इस सड़क को अतिक्रमण मुक्त करे, अन्यथा इस मिलीभगत के खिलाफ उच्च अधिकारियों तक शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

25,000 ज़िंदगियों से खिलवाड़: जब खबरों पर भी नहीं जागा सिस्टम, तो क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं CM फडणवीस?

न्यू लिंक रोड पर रात 10 बजे का सच: बस डिपो तक अवैध कब्ज़ा, MG Motor, Hyundai और Flag Restaurant पर मेहरबान गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस व BMC

TATA Motors का सड़क पर कब्ज़ा: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग लाचार या मेहरबान? 24 घंटे बनी निजी पार्किंग!

चावड़ा कमर्शियल सेंटर बना अवैध पार्किंग का अड्डा: Modi Hyundai के बाहर शिकायतों के बाद भी दिखावटी कार्रवाई, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की ‘दोस्ती’ पर उठे सवाल

मालाड न्यू लिंक रोड पर MG Motor का कब्ज़ा: 2-2 लाइन अवैध पार्किंग से एम्बुलेंस और बेस्ट बसें ठप, गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस पर उठे सवाल

अकड़ या प्रशासनिक लाचारी? ‘वशिष्ठ वाणी’ में खबर छपने के बाद भी 24 घंटे खुलेआम सड़क पर बना है भारत गैस का अवैध गोदाम!

Leave a Comment