लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

म्हाडा अधिकारी की तानाशाही: सवाल पूछने पर मीडिया का नंबर किया ब्लॉक, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे संतोष कांबले

मुंबई (मालवणी): सरकारी कुर्सी पर बैठकर जनता की शिकायतों का निवारण करने के बजाय, मालवणी गेट नंबर 8 के मुद्दों पर म्हाडा अधिकारी संतोष कांबले अब ‘बदले की राजनीति’ और ‘तानाशाही’ पर उतर आए हैं। समाना नगर में हो रहे अवैध निर्माण और आपातकालीन रास्तों पर कब्जे के खिलाफ जब ‘वशिष्ठ वाणी’ ने सवाल पूछे, तो अधिकारी ने समाधान करने के बजाय पत्रकार का नंबर ही ब्लॉक कर दिया।


सवाल एक: आपातकालीन रास्ता बना पार्किंग, अधिकारी को क्यों नहीं दिखता?

मालवणी गेट नंबर 8 पर स्थित आपातकालीन रास्ते (Emergency Route) को अवैध पार्किंग माफियाओं ने पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है। ‘वशिष्ठ वाणी’ ने सबूत के तौर पर फोटो और वीडियो साझा किए, जो स्पष्ट दिखाते हैं कि दुर्घटना की स्थिति में यहाँ न एम्बुलेंस आ सकती है न फायर ब्रिगेड। इसके बावजूद, संतोष कांबले को यह अतिक्रमण दिखाई नहीं दे रहा है। क्या अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं?


सवाल दो: वॉटर टैंक पर अवैध निर्माण और ‘डांस इवेंट’ का सच

दूसरा गंभीर सवाल ‘ओम सिद्धिविनायक सोसाइटी’ को लेकर था, जहाँ 15 साल पुरानी पानी की टंकी पर अवैध सीमेंट शेड बनाया गया है। म्हाडा के ब्लूप्रिंट में इस निर्माण का कोई उल्लेख नहीं है। जब अधिकारी से पूछा गया कि “नक्शे में अनुमति न होने के बावजूद यह निर्माण कैसे हुआ?” और टंकी पर हो रहे डांस के वीडियो सबूत दिए गए, तो अधिकारी ने जवाब देने के बजाय संपर्क ही काट दिया।


नंबर ब्लॉक करना भ्रष्टाचार का कबूलनामा?

लोकतंत्र में मीडिया का काम सवाल पूछना है, लेकिन संतोष कांबले का मीडिया का नंबर ब्लॉक करना यह साबित करता है कि म्हाडा विभाग के भीतर भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं। सवाल पूछना अब म्हाडा अधिकारियों को इतना नागवार गुजरने लगा है कि वे अपनी जवाबदेही से भाग रहे हैं।

जनता की अदालत में म्हाडा

स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर भारी रोष है। अगर एक जिम्मेदार अधिकारी मीडिया के सवालों से डरकर भाग रहा है, तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी? म्हाडा के वरिष्ठ अधिकारियों और सतर्कता विभाग (Vigilance) को अब इस मामले में हस्तक्षेप कर संतोष कांबले के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

खबर का कोई असर नहीं: पुनीत कार्स (टाटा मोटर्स) के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’!

खबर छपी, पर बीएमसी और ट्रैफिक विभाग की नींद नहीं खुली: बीएम ऑटो गैरेज के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य!

कागजी कार्रवाई शून्य, भ्रष्टाचार पूरा: खबर पब्लिश होने के बाद भी Renault Kandivali Showroom के बाहर जस की तस अवैध पार्किंग, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर एसीपी तक का है ‘आशीर्वाद’!

कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की आँखों पर बंधी है ‘पट्टी’: Renault Kandivali Showroom के बाहर दिन-रात चल रहा अवैध पार्किंग का मनमाना खेल!

Leave a Comment