लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी का बड़ा खुलासा: ‘Dotom Sapphire’ का काला खेल! AQI मशीन बंद कर उड़ाया जा रहा प्रदूषण, आधी रात को चल रहा अवैध निर्माण

मुंबई (विशेष प्रतिनिधि): मुंबई में नियम केवल आम आदमी के लिए हैं, रसूखदार बिल्डरों के लिए नहीं—यह साबित कर रहा है कांदिवली-मालाड वेस्ट का Dotom Sapphire प्रोजेक्ट। वशिष्ठ वाणी की पड़ताल में एक ऐसा सच सामने आया है जिसे सुनकर प्रशासन की नींद उड़ जानी चाहिए। यहाँ न केवल नियमों को ताक पर रखा जा रहा है, बल्कि सबूत मिटाने के लिए तकनीकी धोखाधड़ी का भी सहारा लिया जा रहा है।

सत्ता और कानून को ‘ठेंगा’ दिखाने वाला काला सच:

  • साजिश के तहत AQI मशीन बंद: बिल्डर ने बड़ी चालाकी से निर्माण स्थल पर लगी AQI (Air Quality Index) मॉनिटरिंग मशीन को बंद कर दिया है। मकसद साफ है—हवा में फैल रहे जहरीले धूल-कणों का डेटा रिकॉर्ड न हो सके। क्या यह प्रशासन की आंखों में सीधे तौर पर धूल झोंकना नहीं है?

  • आधी रात को मौत का खेल: जहां पूरी मुंबई रात में सोती है, वहां डॉटम सफायर की साइट पर रात 12 से 1 बजे तक धड़ल्ले से भारी मशीनें चलती हैं। ध्वनि प्रदूषण और निर्माण नियमों को ताक पर रखकर यह बिल्डर अपनी तिजोरियां भरने में लगा है।

  • 6 लाख का ‘डाका’: इस बिल्डर की हिम्मत देखिए, एक मध्यमवर्गीय ग्राहक का 6 लाख रुपये का बुकिंग अमाउंट दबाकर बैठा है और वापस करने के नाम पर धौंस दिखा रहा है।

  • अधिकारी कुंदन वलवी की चुप्पी: संदेह के घेरे में?सबसे बड़ा सवाल BMC के अधिकारी कुंदन वलवी पर उठता है। क्या उन्हें यह अवैध काम दिखाई नहीं दे रहा? क्या बिल्डर के इस ‘अधर्म’ को उनका मूक समर्थन प्राप्त है?

वशिष्ठ वाणी का सीधा सवाल:

“क्या मुंबई का प्रशासन इस बिल्डर के सामने सरेंडर कर चुका है? क्या डॉटम सफायर पर Work Stop Notice जारी करने की हिम्मत BMC जुटा पाएगी या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?”

जनता की मांग:

इलाके के त्रस्त निवासियों ने मांग की है कि इस प्रोजेक्ट की तुरंत उच्च स्तरीय जांच हो, भारी जुर्माना लगाया जाए और बिल्डर की इस तानाशाही पर तुरंत लगाम कसी जाए।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

शिकायत दर्ज कराने के बाद भी बीएमसी की रहस्यमयी खामोशी: क्या पी-नॉर्थ वार्ड की कार्रवाई सिर्फ कागजी? ‘वशिष्ठ वाणी’ के सवालों पर तुकाराम मुंढे भी मौन!

कोर्ट के समन के बाद भी म्हाडा बेपरवाह: मालवणी गेट 8 का आपातकालीन रास्ता बना ‘ऑटो स्टैंड’, अधिकारी रोहित शिंदे का 6 महीने से एक ही रटा-रटाया जवाब— ‘लेटर तैयार है, साइन बाकी है!’

कागजी कार्रवाई या महज छलावा? बीएमसी अधिकारी प्रवीण वाघेला की सख्ती के कुछ ही घंटों बाद जन कल्याण नगर के फुटपाथ पर फिर सजा अवैध सब्जी बाजार!

असरदार पत्रकारिता की जीत! ‘वशिष्ठ वाणी’ की खबर पर जागा बीएमसी प्रशासन: अधिकारी प्रवीण वाघेला की कड़ी कार्रवाई से जनकल्याण नगर रोड पर खाली हुआ फुटपाथ!

TATA CARS Showroom का कारनामा: फुटपाथ पर कब्जा, ‘नो पार्किंग’ बोर्ड के नीचे अवैध गाड़ियां, और गोरेगांव ट्रैफिक-बीएमसी की गहरी ‘मेहरबानी’!

BMC की चुप्पी और Flag Restaurant का खेल: सूत्रों के हवाले से बड़ा खुलासा, आखिर छत को प्लास्टिक से कवर कर रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति किसने दी?

Leave a Comment