लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

NEET PG 2024 का पेपर भी हुआ लीक? टेलीग्राम की चैट्स ने मचाया हड़कंप

NEET PG 2024 Paper Leak Viral Chats: सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी चैट्स वायरल हो रही हैं जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि 11 अगस्त को होने वाली नीट पीजी प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये चैट्स टेलीग्राम चैनल की है. चैट्स के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किए जा रहे हैं.

नीट यूजी प्रवेश परीक्षा 2024 के विवाद के बाद अब नीट पीजी परीक्षा को लेकर वायरल हुई चैट्स ने हंगामा मचा दिया है. 11 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा से पहले ही बड़ा गेम हो गया है. वायरल चैट्स ये दावा कर रही हैं कि नीट पीजी एंटरेंस एग्जाम का पेपर लीक हो गया है. आज यानी 7 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चैट्स ने एक नई जंग छेड़ दी है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम की ये चैट्स अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं. इन चैट्स में दावा किया जा रहा है कि नीट यूजी पेपर के लिए इतने पैसे लगेंगे. हमें जो दो चैट्स मिले हैं उसमें एक में जिस नाम से टेलीग्राम पर नंबर सेव किया गया है उसमें नीट पीजी लीक लिखा है. वहीं, दूसरी चैट्स टेलीग्राम चैनल की है. चैनल का नाम नीट पीजी लीक्ड मैटेरियल है. 

टेलीग्राम की चैट्स ने मचाया हड़कंप

टेलीग्राम पर वायरल हुई इन चैट में लिखा है-  बोर्ड ने कहा कि परीक्षा से 2 घंटे पहले क्वेश्चन पेपर तैयार किया जाएगा. क्योंकि वे नहीं चाहते कि उम्मीदवारों को यह पेपर लीक हो. अधिकतर प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए 48 घंटों का समय लगता है.”

एक्स पर डॉक्टर ध्रुव चौहान नाम के एक यूजर ने चैट्स का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- “सैकड़ों टेलीग्राम पेज NEET PG पेपर बेचने का दावा कर रहे हैं, इन धोखाधड़ी को साइबर अपराध और खुफिया ब्यूरो के रडार पर होना चाहिए क्योंकि उनके पास वे पेपर हो भी सकते हैं या नहीं भी जिनकी जांच की जानी चाहिए. ये कुछ स्क्रीनशॉट जो मुझे मेरे कुछ फॉलोअर्स से मिले हैं.”

इस संबंध में अभी तक एनबीईएमएस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि, यह स्थिति चिंताजनक है. दरअसल, NEET PG और अन्य प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित पेपर लीक विवाद के बीच 23 जून को परीक्षा रद्द होने के बाद यह परीक्षा आयोजित की जानी है. इससे पहले यह प्रवेश परीक्षा 23 जून को होनी थी. 

आधिकारिक बयान नहीं आया सामने

ताजा घटनाक्रम ऑल एफएमजी एसोसिएशन (एएफए) द्वारा यह दावा किए जाने के मात्र 48 घंटे बाद आया है कि NEET पीजी की परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज या एनबीईएमएस का एक गोपनीय पत्र लीक हो सकता है.

इस खबर ने नीट यूजी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के मन में पेपर लीक होने का भ्रम डाल दिया है. हालांकि, अभ्यार्थियों को यह ध्यान रहे कि इस मामले में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है जिसमें पेपर लीक की बात कही जा रही हो.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Free Laptop Tablet Yojana 2026: इन छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप और टैबलेट, यहाँ से भरें रजिस्ट्रेशन फॉर्म

KVS Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए एडमिशन शुरू, यहाँ देखें पूरी प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक

सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाने की बड़ी पहल: एआई, कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी में परिषदीय छात्रों को दक्ष करेगी योगी सरकार

काशी तमिल संगम 4.0: BHU परिसर द्वितीय पाली के 50 विद्यार्थियों ने सीखी तमिल भाषा, साहित्य और संस्कृति की गहन जानकारी

केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

शिक्षा के सितारे हुए सम्मानित: सनबीम कॉलेज फॉर विमेन, भगवानपुर में टॉपर्स सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Leave a Comment