लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

बोरीवली में खुला नया स्वाद और अनुभव का ठिकाना – अलोका कैफ़े का भव्य शुभारंभ

  • राजेंद्र गनोत्रा ​​की रिपोर्ट

मुंबई/वशिष्ठ वाणी: बोरीवली पश्चिम (गोराई) अब स्वाद और सुकून की तलाश करने वालों के लिए एक नया हॉटस्पॉट बन गया है। हाल ही में उद्घाटन हुआ अलोका कैफ़े अपने अनोखे माहौल, बेहतरीन स्वाद और गर्मजोशी भरे अनुभव के कारण शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

कैफ़े सिर्फ खाने-पीने की जगह नहीं, बल्कि एक ऐसा स्पेस है जहां लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ आराम से समय बिता सकते हैं। यहां का माहौल हर उम्र के लोगों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है, जिससे हर आगंतुक को एक यादगार अनुभव मिले। कॉफी की खुशबू, ताज़ा स्नैक्स और मिठास भरे डेज़र्ट्स का स्वाद लोगों को बार-बार यहाँ खींचता है।

उद्घाटन समारोह में वशिष्ठ मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं समूह दैनिक समाचार पत्र के स्वामी श्री अभिषेक वशिष्ठ और प्रधान संपादक श्रीमती स्मिता वशिष्ठ उपस्थित रहे और उनका आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


अलोका कैफ़े प्रबंधन ने बताया कि अलोका कैफ़े का उद्देश्य केवल स्वादिष्ट व्यंजन परोसना नहीं है, बल्कि लोगों को एक ऐसा स्थान देना है जहां वे अपने रोज़मर्रा की भागदौड़ से कुछ पल निकालकर स्वाद, आराम और बातचीत का आनंद ले सकें। आने वाले समय में यहां और भी नए स्वाद और स्पेशल ऑफर्स लाए जाने की योजना है, जिससे यह कैफ़े गोराई और आसपास के इलाके में लोगों की पहली पसंद बन सके।

अलोका कैफ़े के शुभारंभ पर शिवसेना (शिंदे गुट) के विभाग प्रमुख श्री राम यादव व उनकी धर्मपत्नी बीएमसी वार्ड क्रमांक 1 नगरसेविका सौ. रेखा राम यादव, मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री जयकांत शुक्ला, पूर्व नगरसेवक श्री विनोद मिश्रा, वशिष्ठ मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं समूह दैनिक समाचार पत्र के स्वामी श्री अभिषेक वशिष्ठ, प्रधान संपादक श्रीमती स्मिता वशिष्ठ, इंचार्ज वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बोरीवली पुलिस स्टेशन श्री सचिन सस्ते, एनएसएसीबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. ओम प्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री देबब्रत बर्मन, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अफ़ज़ल सिंधा साहब, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुशील कुमार तिवारी, राष्ट्रीय संगठक नदीम खान, एसआईटी हेड अज़ीज खान, वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सुरेश यादव, समाजसेवी पप्पू भाई, न्यूज़ फर्स्ट के तेजस्वी संवाददाता अतिउल्लाह मनिहार, बोरीवली एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एम. के. गिरी, पूर्व अध्यक्ष राजेश मोरे, अधिवक्ता चेतन तिवारी, न्यूज़ फर्स्ट एडिटर श्री अनिल जायसवाल, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष श्री शिवाजी घनघाव सहित सम्मानित अतिथिगण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

खबर का कोई असर नहीं: पुनीत कार्स (टाटा मोटर्स) के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’!

खबर छपी, पर बीएमसी और ट्रैफिक विभाग की नींद नहीं खुली: बीएम ऑटो गैरेज के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य!

कागजी कार्रवाई शून्य, भ्रष्टाचार पूरा: खबर पब्लिश होने के बाद भी Renault Kandivali Showroom के बाहर जस की तस अवैध पार्किंग, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर एसीपी तक का है ‘आशीर्वाद’!

कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की आँखों पर बंधी है ‘पट्टी’: Renault Kandivali Showroom के बाहर दिन-रात चल रहा अवैध पार्किंग का मनमाना खेल!

Leave a Comment