लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

बीफ ले जाने के संदेह में चलती ट्रेन में बुजुर्ग से की मारपीट, हिरासत में आरोपी

महाराष्ट्र के नासिक जिले में इगतपुरी के समीप एक एक्सप्रेस ट्रेन में गोमांस ले जाने के संदेह में एक बुजुर्ग व्यक्ति की उसके सहयात्रियों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में हुई कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में एक दर्जन लोग ट्रेन के अंदर एक व्यक्ति पर हमला करते और उसे गालियां देते नजर आ रहे हैं।

जीआरपी के अनुसार, जलगांव जिले के निवासी हाजी अशरफ मुन्यार कल्याण में अपनी बेटी के घर जा रहे थे, तभी इगतपुरी के निकट उनके सहयात्रियों ने कथित तौर पर इस संदेह में उनकी पिटाई कर दी कि वह गोमांस ले जा रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने वीडियो का संज्ञान लिया है और पीड़ित की पहचान कर ली गई है। हमले में शामिल कुछ लोगों को भी चिह्नित कर लिया गया है और जांच जारी है।” उन्होंने कहा कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वशिष्ठ वाणी विशेष रिपोर्ट: क्या ‘Lemon Tree Premier’ के लिए आरक्षित है मालाड की सार्वजनिक सड़क?

वशिष्ठ वाणी की ग्राउंड रिपोर्ट: छत्रपति शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स के बाहर ‘बारूद के ढेर’ पर सो रहा प्रशासन, भारत गैस की 14 गाड़ियों का अवैध कब्जा कब हटेगा?

वशिष्ठ वाणी की ग्राउंड रिपोर्ट: गोरेगांव में ‘सरकारी मिलीभगत’ का खेल, इनऑर्बिट मॉल के पीछे की सड़क बनी निजी बस अड्डा!

मालवणी वार्ड 34 में अवैध निर्माण को अधिकारियों का संरक्षण? सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने मांगी कार्रवाई

‘वशिष्ठ वाणी’ का बड़ा प्रहार: उप-निबंधक बी.एस. कटरे के खिलाफ फाइल की RTI, अब जवाबदेही तय करने की बारी!

वशिष्ठ वाणी का सीधा सवाल: Kandivali Link Road पर ‘अवैध कब्जा’ क्या RTO सतीश राउत के संरक्षण में फल-फूल रहा है?

Leave a Comment