लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

Mumbai Police ने अनजान शख्स की जेब में रखी ड्रग, CCTV कैमरे में कैद हुई करतूत, चारों सस्पेंड

मुंबई में छापेमारी के दौरान, एक व्यक्ति के पास कथित तौर पर मादक पदार्थ रखे जाने को दर्शाने वाली सीसीटीवी फुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार को चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन 11) राजतिलक रोशन ने बताया कि निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि खार पुलिस थाने के आतंक रोधी प्रकोष्ठ से जुड़े पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार शाम शहर के कलिना इलाके में एक भूखंड पर छापा मारा और डेनियल नामक एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। हालांकि, घटना की सीसीटीवी फुटेज में एक पुलिसकर्मी को व्यक्ति की जेब में कोई चीज डालते हुए देखा जा सकता है।

एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए, डेनियल ने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने पहले उसे स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी दी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई हैं, तो उसे छोड़ दिया।

पुलिस उपायुक्त ने  बताया कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने और वीडियो में दिख रहे संदिग्ध कृत्यों के लिए चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है तथा जांच लंबित रहने तक उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘वे मादक पदार्थ के बारे में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने जो कुछ भी किया, उसे सीसीटीवी में देखा जा सकता है।” डेनियल के एक सहयोगी ने समाचार चैनल से बात करते हुए आरोप लगाया कि जिस भूखंड पर यह घटना हुई, उसे लेकर विवाद के कारण एक बिल्डर के इशारे पर उन्हें निशाना बनाया गया।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वशिष्ठ वाणी का असर: मालाड में RTO और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इन्फिनिटी मॉल और डी-मार्ट के बाहर से हटा ‘ऑटो माफिया’

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: म्हाडा अधिकारी बी.एस. कटरे की ‘कुंभकर्णी नींद’, मालवणी में मौत को दावत दे रहा भ्रष्टाचार!

म्हाडा अधिकारियों की ‘कुर्सी’ से चिपकी खाल: जनता त्रस्त, भ्रष्टाचार मस्त!

नगरसेवक योगेश वर्मा, आखिर माफिया ‘कर्सन’ पर यह ‘मौन’ क्यों? ‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल— क्या वॉर्ड 35 अब माफियाओं की जागीर है?

BMC का ‘नोटिस’ या वसूली का लाइसेंस? कुंदन वाल्वी की चुप्पी ने वार्ड 35 को बनाया अवैध निर्माण का अड्डा!

मालवणी में गूंजा ‘जय भीम’: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

Leave a Comment