लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मां ने बहादुरी बचाई बेटे की जान: दिनदहाड़े हुआ तलवार से हमला, CCTV में कैद घटना

महाराष्ट्र के कोल्हापुर के जयसिंहपुर इलाके में कल दोपहर करीब 1:30 बजे एक चौंकाने वाली घटना हुई, जिसमें एक मां ने अपने बेटे की जान बचाई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया कि एक व्यक्ति सड़क किनारे अपने स्कूटर पर बैठा अपनी मां से बात कर रहा था, तभी तीन लोग स्कूटर पर आए और उस पर तलवार से हमला कर दिया।

हालांकि, युवक हमले से बाल-बाल बच गया। इस घटना के दौरान, युवक की मां ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और हमलावरों पर पत्थर फेंकने लगी। उसकी बहादुरी देखकर बेटा भी उसकी मदद करने लगा और दोनों ने मिलकर हमलावरों को वहां से भगा दिया।

पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति का पहले से ही आरोपियों से विवाद चल रहा था, और इसी रंजिश के चलते यह हमला हुआ। घटना के समय व्यक्ति के पिता शहर से बाहर थे।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खबर का असर: ‘वशिष्ठ वाणी’ के खुलासे के बाद जागी BMC, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक की हुई तत्काल मरम्मत!

खबर का असर: ‘वशिष्ठ वाणी’ की रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर जागी BMC, मालवणी में अवैध शावरमा स्टॉल जब्ती की कार्रवाई!

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक की बदहाली पर शिव सम्राट फाउंडेशन का प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

‘वशिष्ठ वाणी’ की आवाज पर प्रशासन के कान में रुई, आंखों पर पट्टी! कांदिवली में 14 एलपीजी गाड़ियों के ‘टाइम बम’ पर कांदिवली ट्रैफिक, चारकोप पुलिस और बीएमसी मौन क्यों?

मुंबई में अवैध पार्किंग पर आरटीओ की मेहरबानी: 21 प्राइम लोकेशंस पर सरेआम धज्जियां, शिकायत करने पर रेस्टोरेंट मालिकों को लीक होती है जानकारी

Leave a Comment